Vivek Vihar Fire: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में भीषण आग लग गई है. चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है. फायरफाइटर्स आग लगने का कारण पता कर रहे हैं.
3 May, 2026
राजधानी दिल्ली के शहादरा में विवेक विहार इलाके में भीषण आग लग गई है. चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है. 12-14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. फायर डिपार्टमेंट को आज सुबह 3:00 बजे दिल्ली के विवेक विहार इलाके की 47 नंबर बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली. दमकल की गांड़ियां मौके पर मौजूद हैं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है. बाकी लोगों को भी बिल्डिंग से बाहर निकाला जा रहा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
VIDEO | Fire broke out across six flats in Delhi's Vivek Vihar. Casualties feared. Fire tenders on the spot. Further details awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 3, 2026
Source: Third Party
(Full video available on PTI Videos- https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/3sLYFzSD6n
दूसरे फ्लोर पर लगी आग
फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, आग बिल्डिंग B-13 के दूसरे फ्लोर पर लगी और धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग में फैल गई. ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. फायर कंट्रोल रूम को रविवार सुबह (3 मई) आग लगने की सूजना मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव का काम शुरू किया. टॉप फ्लोर पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है.
घटना के बारे में DCP शाहदरा ने बताया कि टॉप फ्लोर पर सर्च जारी है. चार लाशें मिली हैं और उन्हें हॉस्पिटल भेजा गया है. आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी भी काफी धुआं है. फायरफाइटर्स टॉप फ्लोर पर सर्च कर रहे हैं. आग लगने का कारण डिटेल में जांच के बाद पता चलेगा.
घंटों बाद आग पर काबू पाया गया
एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने कहा, “फायरफाइटिंग ऑपरेशन के दौरान लगभग 10 से 15 लोगों को जगह से बचाया गया है. उनमें से दो, जिन्हें मामूली चोटें आईं, उन्हें गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया.” आग बुझाने के लिए कुल 14 फायर टेंडर लगाए गए, जबकि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA), ट्रैफिक पुलिस और लोकल पुलिस की टीमों ने बचाव और लोगों को निकालने में मदद की. पुलिस ने कहा कि कई घंटों के बाद आग पर काबू पा लिया गया. पुलिस ने कहा कि मरने वालों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और आग लगने का कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है. आगे की जांच और कार्रवाई चल रही है.
यह भी पढें- जबलपुर क्रूज हादसा : मातम के बीच पीड़ितों से मिलने पहुंचे CM मोहन, 9 की मौत और 4 की तलाश जारी
