Home राज्यHaryana Haryana: नूंह के वेयरहाउस में भीषण आग, करोड़ों का माल हुआ जलकर खाक; वीडियो आया सामने

Haryana: नूंह के वेयरहाउस में भीषण आग, करोड़ों का माल हुआ जलकर खाक; वीडियो आया सामने

by Sachin Kumar
0 comment
Massive Fire Jorasi Warehouse Nuh Haryana

Haryana News : हरियाणा के नूंह में एक वेयरहाउस में आग लग गई. इस घटना में करोड़ों रुपये का सामान खाक हो गया और सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई.

Haryana News : हरियाणा में तावड़ू उपमंडल के गांव जोरासी में मंगलवार को एक होलसेल वेयरहाउस में भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लपटें 10 किलोमीटर की दूरी से भी दिख रही थी. हालांकि, अभी आग लगने के कारण के बारे में पता नहीं चल पाया है. साथ ही सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. इसके बाद जब तावड़ू दमकल विभाग इस आग पर काबू नहीं पा सकीं तो भिवाड़ी, बिलासपुर, सोहना और नूंह से अतिरिक्त गाड़ियों को लगाया.

दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे

दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के लिए काम पर लगे हुए हैं और इलाके में पुलिस को भी तैनात कर दिया गया है. वह आग पर नजरें बनाए हुए ताकि आसपास का कोई व्यक्ति वहां पर न पहुंचें. वहीं, होलसेल वेयरहाउस के प्रबंधक विकास राणा और केयरटेकर धर्मेंद्र धारीवाल ने बताया कि वेयरहाउस में भारी मात्रा में कपड़े, लिपस्टिक और नेल पॉलिश का सामान रखा था. उन्होंने आगे कहा कि आग की लपटें इतनी भीषण हैं कि वहां पर रखा एक भी सामान नहीं बचा होगा.

करोड़ों का हुआ है नुकसान

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हादसे में करोड़ों का नुकसान हुआ है. हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी प्रकार की जन हानि की सूचना सामने नहीं आई है. साथ ही समय रहते सभी कर्मचारियों और आसपास के लोगों को गोदाम से बाहर निकाल लिया गया. फिलहाल प्रशासन की तरफ से आग लगने का कारण पता लगाया है और इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.

शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है. साथ ही तकनीकी कारणों को लेकर भी आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है कि आग किस वजह से लगी है.

यह भी पढ़ें- ‘मां’ के आंसुओं ने छीनी दीदी से सत्ता, पानीहाटी से रत्ना देबनाथ की जीत, अब बेटी को दिलाएंगी न्याय!

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?