Home Top News तमिलनाडु के किंग बने विजय, लेकिन बहुमत से दूर, सरकार बनाने के लिए किसका सहारा लेंगे थलापति

तमिलनाडु के किंग बने विजय, लेकिन बहुमत से दूर, सरकार बनाने के लिए किसका सहारा लेंगे थलापति

by Neha Singh
0 comment
TVK Won in Tamil Nadu

TVK Won in Tamil Nadu: तमिलनाडु में विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam राज्य की सिंगल सबसे बड़ी पार्टी बनके उभरी है, जिसने स्टालिन सरकार को बुरी तरह हराया है. यहां देखें किसको कितनी सीटें मिली.

5 May, 2026

तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक परिवर्तन हो चुका है. यहां Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) के नेता और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के हाथों सत्ता जा चुकी है और एक्टर से नेता बने विजय के हाथों सत्ता आती हुई दिख रही है. जोसेफ विजय की मात्र 2 साल पहले बनी पार्टी यानी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) तमिलनाडु में अपनी आंधी ले आई है और सबको पछाड़ते हुए किंग बन गए हैं विजय. लेकिन विजय अभी भी बहुमत के आंकड़े से दूर हैं यानी उन्हें सरकार बनाने के लिए किसी का सहारा लेना पड़ेगा.

किसको कितनी सीटें मिलीं

टीवीके ने राज्य की 234 सीटों में 108 पर प्रचंड जीत हासिल की है. वहीं सत्ता में रही डीएमके केवल 59 सीटों पर सिमट कर रह गई है. तीसरे नंबर पर है AIADMK, जिसे 47 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस ने 5, PMK ने 4 सीटें जीती हैं. IUML, CPI,VCK और CPI(M) ने 2-2 सीटें हासिल की हैं. BJP, DMDK और AMMKMNKZ केवल 1 सीट पर अपना खाता खोल पाए हैं. खुद एमके स्टालिन कोलाथुर सीट से 8700 वोटों से हार गए हैं. वहीं

बहुमत से दूर विजय

विजय भले ही सबसे ज्यादा सीटें लेकर आए हैं, लेकिन सरकार बनाने के लिए उन्हें 234 में 118 सीटों की जरूरत है. यानी उनके पास 10 सीटों की कमी है. विजय ने चुनाव से पहले ऐलान किया था कि वे किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे, लेकिन अब अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि विजय सरकार बनाने के लिए किसका हाथ थामते हैं. विजय AIADMK का हाथ थाम सकते हैं. इसके अलावा PMK (4 सीटें) और कांग्रेस (5 सीटें) जैसी दूसरी छोटी पार्टियां भी ‘किंगमेकर’ की भूमिका निभा सकती हैं, लेकिन असली गेंद विजय के पाले में है.

फिल्मी स्टार बनेंगे पॉलिटिकल लीडर

जोसेफ विजय चंद्रशेखर, MGR और जयललिता जैसे सेल्युलाइड स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने पॉलिटिकल दुनिया में बड़ा नाम कमाया. “मर्सल” और “लियो” जैसी हिट फिल्मों के स्टार, बड़े-बड़े चुनावी वादों की लिस्ट के साथ कैंपेन में उतरे, जिसमें शादी के लिए लगभग 1.12 लाख रुपये का 8 ग्राम सोना भी शामिल था. पार्टी मैनिफेस्टो में विजय के वादों में 60 साल से कम उम्र की महिलाओं के लिए हर महीने 2,500 रुपये की मदद और हर परिवार को साल में छह फ्री कुकिंग गैस सिलेंडर देना भी शामिल था.

यह भी पढ़ें- 70 फिल्में, 30 साल और अब फोर्ट सेंट जॉर्ज की बारी, Vijay की पॉलिटिक्स पड़ रही सब पर भारी!

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?