Akhilesh-Mamta Meet: बंगाल चुनाव के नतीजे के बाद अखिलेश यादव TMC प्रमुख ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे. यहां पर उन्होंने कहा कि आप चुनाव हारी नहीं हैं बल्कि एक मजबूत योद्धा की तरह लड़ी हैं.
Akhilesh-Mamta Meet: पश्चिम बंगाल विधानसभा परिणामों में TMC की हार के बाद समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव कोलकाता पहुंचे. यहां पर उन्होंने ममता बनर्जी से मुलाकात की और उनका सम्मान करते हुए उन्हें शॉल पहनाया. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को दीदी हमेशा से ही खटकती रही हैं. अखिलेश ने यह भी कहा कि भले इस चुनाव में दीदी के पक्ष में परिणाम न आए हो लेकिन वह एक योद्धा की तरह मैदान में जमकर लड़ीं. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में जिस तरह से चुनाव हुआ है वह लोकतंत्र को खत्म करना एक तरीका है.
पूरे चुनाव को लूट लिया : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने अभी-अभी दीदी से मुलाक़ात की है. हमें वह समय याद है, जब दीदी यहां निष्पक्ष रूप से चुनी गईं मुख्यमंत्री बनी थीं. आज चुनावों में हुई धांधली के खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर खड़ा होना होगा. जब चुनाव आयोग ने ईमानदारी से चुनाव करवाए थे, तब वे जीती थीं. लेकिन इस बार चुनावों के दौरान जिस तरह की बहु-स्तरीय और माफिया जैसी गतिविधियां हुईं, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि BJP, चुनाव आयोग, उनके सहयोगी और उनके गुप्त नेटवर्क इस तरह से चुनाव करवाएंगे.
VIDEO | Kalighat, Kolkata: Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav meets TMC ChiefMamata Banerjee at her residence. pic.twitter.com/2CWz7At9E4
— Press Trust of India (@PTI_News) May 7, 2026
उन्होंने आगे कहा कि अब तक हम यही सुनते आए थे कि आज पश्चिम बंगाल जो करता है, कल बाकी देश उसका अनुसरण करता है. लेकिन उत्तर प्रदेश में BJP ने बेईमानी के जरिए जो कुछ किया था, वह उनके लिए महज़ एक ‘ट्रायल’ था. उसी से सीख लेकर उन लोगों ने पूरे चुनाव को ही लूट लिया.
दरवाजे तक रिसीव करने आईं दीदी
बता दें कि अखिलेश यादव जब ममता बनर्जी के घर पर पहुंचीं तो वह खुद रिसीव करने के लिए दरवाजे तक आईं. साथ ही ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश का गले लगाकर स्वागत किया. इस मुलाकात के दौरान सपा प्रमुख ने ममता बनर्जी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि दीदी आप चुनाव हारी नहीं हैं, बल्कि आपने एक योद्ध की तरह इस इलेक्शन को लड़ा है.
शिकायत करने के बाद भी नहीं हटे अधिकारी
इसके अलावा SP प्रमुख ने यह भी कहा कि मैंने उत्तर प्रदेश में भी चुनावों को बहुत करीब से देखा है. हम अधिकारियों के खिलाफ कई शिकायतें करते थे, लेकिन एक बार भी DGP, मुख्य सचिव या जिला अधिकारियों को उनके पदों से नहीं हटाया गया. वहीं, पश्चिम बंगाल में पूरे प्रशासनिक ढांचे को उनके हितों के हिसाब से बदल दिया गया और निर्देश दिए गए कि चुनाव मौजूदा सरकार के खिलाफ जाकर जीतना है. अब खबरों के मुताबिक, केंद्रीय बलों के कई जवानों को 15 दिन की छुट्टी दी गई है.
केंद्रीय बलों को पहले कभी इतनी लंबी छुट्टी नहीं दी गई थी. हम भी सरकार में रहे हैं और सरकार से बाहर भी, लेकिन हमने राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा बर्ताव होते कभी नहीं देखा. चाहे अभिषेक हों या आदरणीय दीदी, लोगों की इतनी सेवा करने के बावजूद उन्हें लगातार सुरक्षा का खतरा बना रहता है.
यह भी पढ़ें- सम्राट मंत्रिमंडल में बड़ा उलटफेर! मंगल पांडे सहित इन मंत्रियों का कटा पत्ता, ‘सुपर 32’ में जगह नहीं
News Source: PTI
