Gautam Gambhir : भारतीय क्रिकेट से जुड़ा एक विवादित मामला सामने आया है. एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने गौतम गंभीर पर बुली करने का आरोप लगाया है और कहा कि मौजूदा कोच से खिलाड़ी खुश नहीं हैं.
Gautam Gambhir : भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अपने व्यवहार को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं. बताया जाता है कि उनका रवैया सख्त रहता है. इस तरह का विवाद उनके साथ क्रिकेटर से लेकर हेड कोच बनने तक के सफर तक साथ में रहा है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने गौतम गंभीर को लेकर एक बयान दिया है और अब इसको लेकर क्रिकेट जगत में एक नई बहस छिड़ गई है. वासन ने दावा किया कि टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी मौजूदा हेड कोच से ज्यादा खुश नहीं है. इसके अलावा वासन ने एक यूट्यूब शो में बातचीत के दौरान गंभीर को एक ‘ओवर अग्रेसिव’ और ‘बुली करने वाला’ बताया.
वह खिलाड़ियों को बुली भी करते हैं
अतुल वासन ने कहा कि वह हेड कोच गौतम गंभीर को बचपन में जानते हैं और दिल्ली क्रिकेट में जब खेलते थे उस वक्त भी उनका व्यवहार काफी खड़ूस टाइप का ही था. वासन ने यह तक कह दिया कि गंभीर दूसरे खिलाड़ियों को ‘बुली’ भी करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप उनकी लाइन में नहीं आती है तो आप उनकी हिट लिस्ट में जाएंगे. वह सिर्फ अपनी बात को मनवाने के लिए दबाव बनवाते हैं. उन्होंने बताया कि गौतम गंभीर को एक खिलाड़ी के रूप में आत्मविश्वास और आक्रामकता ने ही सफल बनाया है. अब वह स्वभाव उनका विवादों में आता जा रहा है और लोग उनसे असहमत होते जा रहे हैं.
क्यों ठनी थी गंभीर की कोहली से?
इसके अलावा वासन ने विराट कोहली और गंभीर के बीच टकराव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि गंभीर का ओवर एग्रेशन और अल्फा मेन पर्सनैलिटी ही किंग कोहली के साथ भिड़ंत की वजह बनी थी. वासन का स्पष्ट शब्दों में कहना है कि गंभीर हमेशा मुकाबले वाले माहौल में ही बने रहते हैं. खास बात यह है कि यही चीज उनको बाकी क्रिकेटरों से अलग बनाती है. साथ ही उन्होंने गंभीर के हेड कोच वाले कार्यकाल पर भी सवाल खड़े किए हैं. वासन बताते हैं कि अगर आप जीत रहे होते हैं तो इसका मतलब है कि सबकुछ ठीक चल रहा है और अगर आपको किसी मैच में हार का सामना करना पड़ता है तो फिर आपके तरीके और फैसले सवालों के घेरे में आ जाते हैं.
दबाव में रहते हैं खिलाड़ी
वहीं, कई बार कुछ खिलाड़ियों गंभीर की कोचिंग शैली से भी असहज नजर आते हैं. वासन ने कहा कि मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि टीम में सभी खिलाड़ी खुश नहीं होंगे. मैं एक-दो खिलाड़ियों को जानता हूं जो काफी दबाव महसूस करते हैं लेकिन उनके बारे में नहीं बताऊंगा. मालूम हो कि गंभीर और वासन के बीच में पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. जब गौतम गंभीर को दिल्ली की कप्तानी से हटाया गया था उस वक्त अतुल वासन दिल्ली सेलेक्शन कमेटी का हिस्सा थे. उस वक्त गंभीर ने सेलेक्टर्स पर बिना किसी जानकारी दिए हटाने का आरोप लगाया था और वह काफी विवादों में भी रहा था.
यह भी पढ़ें- BCCI ने जारी किया IPL के प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल, जानें कहां होगा फाइनल मुकाबला
