Home Top News चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को सजा-ए-मौत, शी जिनपिंग के साथ कर चुके हैं काम; जानें पूरा मामला

चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को सजा-ए-मौत, शी जिनपिंग के साथ कर चुके हैं काम; जानें पूरा मामला

by Preeti Pal
0 comment
China news

China news: बीते दिनों चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने सैन्य अधिकारियों को संबोधित किया था. तब उन्होंने कहा था कि व्यक्तिगत लाभ और भ्रष्टाचार से प्रेरित सभी विचार या काम पार्टी के स्वभाव और उद्देश्य के साथ पूरी तरह से असंगत हैं.

China news: पड़ोसी देश चीन से एक बड़ी खबर सामने आई है कि यहां के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को फांसी की सजा सुनाई गई है. इनका नाम वेई फेंगहे (Wei Fenghe) और ली शांगफू (Li Shangfu) है. ये दोनों ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व वाली शक्तिशाली केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के सदस्य भी रह चुके हैं. इसके अलावा ये सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) के वरिष्ठ पद वाले राज्य पार्षद भी रह चुके हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गुरुवार को चीन की एक सैन्य अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोप में दोनों ही पूर्व रक्षा मंत्रियों यानी वेई फेंगहे और ली शांगफू को दो साल की मोहलत के साथ मौत की सजा सुनाई है.

रिश्वत का है मामला

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए बताया है कि इन दोनों पूर्व रक्षा मंत्रियों के ऊपर रिश्वत का मामला है. इसके अनुसार, 72 साल के वेई फेंगहे को रिश्वत लेने का दोषी पाया गया है. वहीं, 68 वर्षीय ली शांगफू को रिश्वत लेने और देने दोनों का दोषी पाया गया है.

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि दो साल की मोहलत का समय खत्म होने के बाद कानून के अनुसार, उनकी सजा को आजीवन कारावास में बदलने जाने के बाद आगे कोई और सजा में कमी या पैरोल की अनुमति नहीं दी जाएगी. यहां बता दें कि चीन में, जिन लोगों को मौत की सजा से राहत दी जाती है, उन्हें आमतौर पर आजीवन कारावास में बदल दिया जाता है.

दोनों ने किया था रॉकेट फोर्स का नेतृत्व

जानकारी के अनुसार, जनरल वेई, जिन्होंने रॉकेट फोर्स की स्थापना से लेकर साल 2017 तक इसकी कमान संभाला, वे बाद में 2018 से 2023 तक रक्षा मंत्री भी रहे. इनको भ्रष्टाचार के आरोपों में हिरासत में लिया गया था. इसके अलावा इनको सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना से निष्कासित भी कर दिया गया था. बताया जाता है कि वेई फेंगहे और ली शांगफू इन दोनों ने रॉकेट फोर्स का नेतृत्व किया था, जिसकी स्थापना 2015 में प्रेसिडेंट शी के सैन्य सुधार के हिस्से के रूप में की गई थी.
रॉकेट फोर्स की बात करें तो यह चीन की सबसे शक्तिशाली लंबी और छोटी दूरी की मिसाइलों का संचालन करती है. इसे और भी खास इसलिए माना जाता है क्योंकि यह पीएलए की प्रमुख सैन्य शाखा है. जानकारी के अनुसार, इन दोनों पूर्व रक्षा मंत्रियों के राजनीतिक अधिकार जीवन भर के लिए छीन लिए गए हैं और इनकी सभी निजी संपत्तियों को भी जब्त कर लिया जाएगा.

कानून और नियम के सामने सभी बराबर- शी

बीते दिनों चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग ने सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि व्यक्तिगत लाभ और भ्रष्टाचार से प्रेरित सभी विचार या काम पार्टी के स्वभाव और उद्देश्य के साथ पूरी तरह से असंगत हैं. उन्होंने कहा था कि कानूनों और नियमों के सामने सभी को बराबर होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: USA-Iran Tension:’…तो बमबारी शुरू हो जाएगी’, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?