Bihar Cabinet Allocation: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी कई है. वहीं, बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त, वाणिज्य-कर की जिम्मेदारी मिली है.
Bihar Cabinet Allocation: बिहार की एनडीए सरकार के लिए आज 7 मई का दिन बहुत ही खास रहा. गुरुवार को राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल के नवनियुक्त मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें एनडीए के सभी दलों से चुने गए कुल 32 नेताओं को प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने शपथ दिलाई. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता मौजूद रहे.
अब इस मंत्रिमंडल से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है. जी हां, बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल के मंत्रियों को उनके विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा को कृषि विभाग तो पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को स्वास्थ्य मंत्रालय की कमान दी गई है. आइए अब जानते हैं कि किस-किस को कौन-कौन से विभाग आवंटित हुए हैं.
मुख्यमंत्री सम्राट के पास गृह समेत ये विभाग
सबसे पहले बात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की करते हैं. इनके पास गृह मंत्रालय की बड़ी जिम्मेदारी है. इसके अलावा सीएम सम्राट के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को भी आवंटित नहीं हुए हैं.
दोनों डिप्टी सीएम के पास कौन-कौन से विभाग?
अब बात बिहार के दोनों डिप्टी सीएम की करते हैं. विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी कई है. वहीं, बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त, वाणिज्य-कर की जिम्मेदारी मिली है.
इन मंत्रियों को मिले ये विभाग
- श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क
- डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल- राजस्व एवं भूमि सुधार
- लेसी सिंह- भवन निर्माण
- राम कृपाल यादव- सहकारिता
- नीतीश मिश्रा- नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रौद्योगिकी
- दामोदर रावत- परिवहन
- संजय सिंह टाइगर- उच्च शिक्षा, विधि
- अशोक चौधरी- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
- भगवान सिंह कुशवाहा- योजना एवं विकास
- अरुण शंकर प्रसाद- श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण; युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
- मदन सहनी- मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन
- डॉ. संतोष कुमार सुमन- लघु जल संसाधन
- रमा निषाद- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
- रत्नेश सादा- आपदा प्रबंधन
- कुमार शैलेन्द्र- पथ निर्माण
- शीला कुमारी- विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकि शिक्षा
- केदार प्रसाद गुप्ता- पर्यटन
- लखेन्द्र कुमार रोशन- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
- सुनील कुमार- ग्रामीण कार्य
- श्रेयसी सिंह- उद्योग, खेल
- मो. जमा खान- अल्पसंख्यक कल्याण
- नन्दकिशोर राम- डेयरी, मत्स्य पशु संसाधन
- शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल- ऊर्जा
- प्रमोद कुमार- खान एवं भूतत्व; कला एवं संस्कृति
- श्वेता गुप्ता- समाज कल्याण
- मिथिलेश तिवारी- शिक्षा
- रामचंद्र पासवान- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
- संजय कुमार सिंह- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
- संजय कुमार- गन्ना उद्योग
- दीपक प्रकाश- पंचायती राज
यह भी पढ़ें: सम्राट मंत्रिमंडल में बड़ा उलटफेर! मंगल पांडे सहित इन मंत्रियों का कटा पत्ता, ‘सुपर 32’ में जगह नहीं
News Source: PTI
