Home Lifestyle मीठे रसीले आमों की दीवानी है दुनिया, मिलिए पश्चिम बंगाल के उस शहर से जिसे कहते हैं Mango City

मीठे रसीले आमों की दीवानी है दुनिया, मिलिए पश्चिम बंगाल के उस शहर से जिसे कहते हैं Mango City

by Preeti Pal
0 comment
मीठे रसीले आमों की दीवानी है दुनिया, मिलिए पश्चिम बंगाल के उस शहर से जिसे कहते हैं Mango City

Mango City of India: गर्मियों का मौसम आते ही, हर कोई मार्केट में आम के आने का इंतज़ार करता है. लेकिन क्या आप भारत के उस शहर के बारे में जानते हैं जिसे ‘मैंगो सिटी’ कहते हैं?

11 May, 2026

गर्मियों का मौसम हो और आम की बात न हो, ऐसा तो मुमकिन ही नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की ‘मैंगो सिटी’ किसे कहा जाता है? अगर नहीं, तो अपनी अगली ट्रिप के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा शहर का नाम डायरी में नोट कर लीजिए. उत्तर बंगाल की गोद में बसा ये ऐतिहासिक शहर अपनी मिठास के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हो चुका है. हर साल गर्मियों में यहां के बाजार ताजे आमों की खुशबू से सराबोर हो जाते हैं और दूर-दूर से व्यापारियों और टूरिस्ट्स को अपनी तरफ खींचते हैं.

मालदा का स्वाद

मालदा को भारत की ‘आम नगरी’ का खिताब ऐसे ही नहीं मिला. यहां की उपजाऊ मिट्टी और खास क्लाइमेट सदियों से आम की खेती के लिए वरदान साबित हुई है. आज यहां 30,000 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर सिर्फ आम के बागान हैं, जिनसे हजारों परिवारों की रोजी-रोटी जुड़ी हुई है. यहां का हर बागान एक नई कहानी कहता है और यहां की संस्कृति में आम इस कदर रचा-बसा है कि इसे इकोनॉमी की रीढ़ माना जाता है.

आमों की वैरायटी

मालदा के आम अपनी बनावट, खुशबू और लाजवाब मिठास के लिए जाने जाते हैं. यहां आम की कुछ खास किस्में उगाई जाती हैं, जैसे- हिमसागर, ये बिना रेशे वाला आम होता है. इसका गूदा चटक पीला और स्वाद में शहद जैसा मीठा होता है. सीजन में इसकी डिमांड इतनी ज्यादा होती है कि ये हाथों-हाथ बिक जाता है.

यह भी पढ़ेंःTamarind: खट्टा-मीठा स्वाद और सेहत का खजाना, भारत में होती है सबसे ज्यादा ‘इमली’ की पैदावार

आम की किस्में

अपने मुलायम टेक्सचर और थोड़े खट्टे-मीठे स्वाद के लिए फेमस लंगड़ा आम पकने के बाद भी बाहर से हरा ही रहता है. इसके अलावा फजली आम अपने बड़े साइज और हल्के मीठेपन की वजह से फेमस है. ये आम अपनी लंबी शेल्फ लाइफ के लिए भी जाना जाता है, जिससे इसे एक्सपोर्ट करना आसान होता है. वहीं, लक्ष्मणभोग आम भी लिस्ट में हैं. इसे GI टैग भी मिला हुआ है. ये मालदा की सबसे प्रीमियम आम की किस्मों में से एक है जिसे विदेशों में बड़े लेवल पर भेजा जाता है.

इतिहास का खजाना

महानंदा नदी के किनारे बसे मालदा की खूबसूरती सिर्फ आम के बागों तक सीमित नहीं है. ये शहर हिस्ट्री लवर्स के लिए भी किसी जन्नत से कम नहीं है. मालदा के पास स्थित पांडुआ और गौड़ जैसे प्राचीन शहर कभी बड़े साम्राज्यों की राजधानी हुआ करते थे. यहां आप दाखिल दरवाजा, फिरोज मीनार और एकलखी मकबरे जैसे शानदार ऐतिहासिक स्मारकों का दीदार कर सकते हैं. यानी ये कहना गलत नहीं है कि, मालदा एक ऐसी जगह है जहां आप इतिहास की गलियों में घूमते हुए दुनिया के सबसे बेहतरीन आमों का स्वाद चख सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः सेहत का खजाना और किसानों के लिए वरदान, जानें भारत के किस राज्य को कहते हैं Amla का महाराज

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?