Home Lifestyle बैंड, बाजा और बारात! Destination Wedding के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये 10 लोकेशन्स, जानें क्यों हैं खास

बैंड, बाजा और बारात! Destination Wedding के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये 10 लोकेशन्स, जानें क्यों हैं खास

by Preeti Pal
0 comment
बैंड, बाजा और बारात! Destination Wedding के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये 10 लोकेशन्स, जानें क्यों हैं खास

08 May, 2026

Introduction

Destination Wedding: वैडिंग सीज़न चल रहा है और शादी का दिन हर किसी की लाइफ का सबसे खास और यादगार लम्हा होता है. हालांकि, हमारे लाइफ में कई खास दिन आते हैं, लेकिन अपनी पसंद के इंसान के साथ सात फेरे लेना और ताउम्र साथ निभाने का वादा करने का अहसास सबसे अलग होता है. ये सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि भावनाओं का एक ऐसा समंदर होता है जहां प्यार और सम्मान का सेलिब्रेशन मनाया जाता है. ऐसे में हर कपल चाहता है कि उनकी शादी का दिन एकदम परफेक्ट हो, जैसा उन्होंने अपने सपनों में देखा था. यही वजह है कि आजकल डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. अपने शहर के शोर-शराबे से दूर किसी खूबसूरत जगह पर जाकर शादी करना न सिर्फ एक शानदार एक्सपीरियंस देता है, बल्कि ये मेहमानों के लिए भी एक छोटी सी छुट्टी की तरह बन जाता है. बहुत से लोग सोचते हैं कि डेस्टिनेशन वेडिंग का मतलब विदेश जाना ही है, लेकिन सच तो ये है कि हमारे देश भारत में ही ऐसी कई शानदार और खूबसूरत जगहें हैं, जो दुनिया के किसी भी कोने को टक्कर दे सकती हैं. चाहे आप पहाड़ों की शांति चाहते हों, समंदर की लहरों का शोर या फिर महलों की शाही रौनक, भारत में हर पसंद के लिए कुछ न कुछ है. ऐसे में आज भारत की उन 10 सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशंस के बारे में जानते हैं, जहां आप अपनी ‘फेयरी-टेल’ वेडिंग को हकीकत में बदल सकते हैं. साथ ही जहां आप रब ने बना दी जोड़ी वाली फील और वाइब ले सकते हैं.

Table of Content

  • उदयपुर, राजस्थान
  • गोवा
  • जोधपुर, राजस्थान
  • हैवलॉक आइलैंड, अंडमान
  • शिमला, हिमाचल प्रदेश
  • नैनीताल, उत्तराखंड
  • आगरा, उत्तर प्रदेश
  • जिम कॉर्बेट, उत्तराखंड
  • खजुराहो, मध्य प्रदेश
  • कोवलम, केरलम

उदयपुर, राजस्थान

अगर आप अपनी शादी में राजा-महाराजाओं वाली रॉयलनेस चाहते हैं, तो राजस्थान के उदयपुर से बेहतर और कोई ऑप्शन हो ही नहीं सकता. इस जगह को ‘ईस्ट का वेनिस’ भी कहा जाता है. यहां की खूबसूरत झीलें और उनके किनारे बने शानदार महल आपकी शादी को एक बिग बजट फिल्म जैसा लुक देते हैं. उदयपुर की खासियत ये है कि यहां सादगी और राजसी ठाठ-बाट का एक अनोखा कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ देखने के बाद तो मानो हर इंडियन कपल का सपना बन गया है कि उनकी शादी उदयपुर के किसी राज महल जैसे होटल में हो. पिछोला झील के बीचों-बीच बने महल या सिटी पैलेस के पास के रिसॉर्ट्स में जब शाम को रोशनी जगमगाती है, तो समां बन जाता है. यहां का आर्किटेक्ट और संस्कृति आपके हर फंक्शन, चाहे वो संगीत हो या फेरे, में एक नई जान फूंक देती है. दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए तो, उदयपुर के शाही महलों में शादी करना अब एक ट्रेंड सा बन चुका है. इसके अलावा एक बड़ी और खास सिटी होने की वजह से यहां की कनेक्टिविटी भी काफी बढ़िया है.

यह भी पढ़ेंःअकेले घूमने का है इरादा? ये हैं वो 5 शानदार शहर जहां Solo Trip का मजा हो जाएगा दोगुना

गोवा

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें महलों की सीरियसनेस से ज्यादा समंदर की लहरें और खुली हवा पसंद है, तो गोवा आपके लिए जन्नत है. गोवा सिर्फ एक वेकेशन स्पॉट नहीं है, बल्कि ये बैचलर पार्टी से लेकर शादी तक के लिए एक ऑल इन वन डेस्टिनेशन है. जरा सोचिए, ढलते सूरज की खूबसूरत रोशनी में, सफेद रेत पर आप अपने पार्टनर का हाथ थामे खड़े हैं और पीछे समंदर की लहरें म्यूज़िक देने का काम कर रही हैं. सोचकर ही दिल खुश हो रहा है ना? खैर, बीच वेडिंग की ये फीलिंग सच में काफी रोमांटिक है. शाम को आप एक रॉकिंग बीच-पार्टी थीम वाला रिसेप्शन रख सकते हैं, जहां आपके मेहमान गोवा की वाइब्स का लुत्फ उठा सकें. यहां के लग्जरी रिसॉर्ट्स हर बजट और पसंद के हिसाब से बेहतरीन सर्विसेस देते हैं. यहां आप बाय रोड, फ्लाइट या अपने ट्रांसपोर्ट से आसानी से पहुंच सकते हैं.

जोधपुर, राजस्थान

राजस्थान का एक और रत्न है जोधपुर. ‘ब्लू सिटी’ के नाम से फेमस ये शहर अपनी बड़ी-बड़ी हवेलियों और किलों के लिए जाना जाता है. अगर आप एक बहुत बड़े लेवल पर शादी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जोधपुर आपको निराश नहीं करेगा. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी अपनी ग्रेंड वेडिंग के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को ही चुना था. यहां की धूप और ठंडी हवाओं का कॉम्बिनेशन, मौसम को और सुहाना बना देता है. यहां शादी करने का मतलब है कि आप और आपके मेहमान उस राजपूताना शानो-शौकत को करीब से देख पाएंगे, जो सदियों पुरानी है. यहां के कलरफुल आउटफिट्स और फोक म्यूज़िक आपकी शादी की तस्वीरों में चार चांद लगा देंगे. वहीं, बड़ा शहर होने की वजह से वहां पहुंचने के लिए ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी भी काफी बढ़िया है.

हैवलॉक आइलैंड, अंडमान

अगर आप पूरी तरह से प्राइवेट और शांत माहौल में शादी करना चाहते हैं, उनके लिए हैवलॉक आइलैंड एक हिडन जैम है. बंगाल की खाड़ी के बीचों-बीच ये आइलैंड अपने सफेद रेत और फिरोजी पानी के लिए फेमस है. यहां शादी करना एक अलग ही दुनिया में होने जैसा है. सितंबर से मई के बीच यहां का मौसम बेहतरीन होता है और टूरिस्ट्स की भीड़ भी कम होती है. आप अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ यहां के नेचर में एक इंटीमेट शादी का मज़ा ले सकते हैं.

शिमला, हिमाचल प्रदेश

पहाड़ों की खूबसूरती में कुछ तो मैजिकल होता है. यही वजह है कि अब लोग पहाड़ों में रहने के साथ-साथ वहां शादी करने का सपना भी देखते हैं. ऐसे में अगर आपको भी समंदर से ज्यादा पहाड़ पसंद हैं, तो शिमला एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है. दिल्ली और उत्तर भारत के बाकी शहरों के करीब होने की वजह से यहां शादी की प्लानिंग करना आसान हो जाता है. हरी-भरी वादियों और बर्फ से ढकी चोटियों के बीच जब आप शादी के बंधन में बंधते हैं, तो वो सीन किसी पेंटिंग जैसा लगता है. शिमला में कई ऐतिहासिक और हेरिटेज होटल हैं जो ब्रिटिश काल की याद दिलाते हैं. यहां की ठंडी हवाएं और पीसफुल एनवायरमें आपकी शादी को एक सुकून भरा एक्सपीरियंस बना देंगे.

यह भी पढ़ेंःये 6 खूबसूरत Indian Destinations चिलचिलाती गर्मी में देंगी सुकून, मानसून की दस्तक से पहले हो जाएं फुर्र

नैनीताल, उत्तराखंड

उत्तराखंड का नैनीताल अपनी खूबसूरत झीलों और चारों तरफ फैली हरियाली के लिए हमेशा से फेमस रहा है. यहां की हवाओं में ही प्यार घुला हुआ है. नैनीताल में कई बेहतरीन वेन्यू हैं, जहां आप अपनी शादी की पार्टी होस्ट कर सकते हैं. खासकर झील के किनारे वाले वेन्यू आपको नेचर के बहुत करीब ले जाते हैं. यहां होने वाली फोटोग्राफी इतनी शानदार होती है कि आपकी शादी की एल्बम किसी मैगजीन के कवर जैसी दिखेगी. नैनीताल की शांति उन कपल्स के लिए बेस्ट है जो दिखावे से दूर कुछ ओरिजिनल चाहते हैं.

आगरा, उत्तर प्रदेश

जब बात प्यार और शादी की हो, तो आगरा का नाम कैसे छूट सकता है? ताजमहल, जिसे दुनिया भर में प्यार की सबसे बड़ी निशानी माना जाता है, उसी शहर में शादी करना अपने आप में एक स्टेटमेंट है. आगरा में ऐसे कई लग्जरी होटल और रिसॉर्ट्स हैं जिनकी बालकनी से सीधे ताजमहल की झलक दिखाई देती है. इमेजिन कीजिए कि आपकी शादी की तस्वीरों के बैकग्राउंड में ‘दुनिया का सातवां अजूबा’ ताजमहल है. ये एक ऐसी फीलिंग है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता. यहां का मुगलई कल्चर और लजीज खाना आपकी शादी को एक अलग ही लेवल पर ले जाएगा. दिल्ली-एनसीआर और उसके आस-पास के एरिया में रहने वाले लोगों के लिए तो आगरा से बेहतर वेडिंग डेस्टिनेशन हो ही नहीं सकती.

जिम कॉर्बेट, उत्तराखंड

नेचर लवर्स के लिए जिम कॉर्बेट एक अनोखा और बेहतरीन डेस्टिनेशन है. पहाड़ों की तलहटी और कोसी नदी के किनारे ये नेशनल पार्क एक पीसफुल और नेचुरल वेडिंग के लिए बेहतरीन है. अगर आप एक आउटडोर वेडिंग चाहते हैं जहां बैकग्राउंड में घने जंगल और बहती नदी की आवाज हो, तो यहां जरूर आएं. शादी के फंक्शन के बीच आपके मेहमान जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं या आसपास के टूरिस्ट प्लेसेस पर जा सकते हैं. ये उन लोगों के लिए बेहतरीन जगह है जो एक छोटी और प्राइवेट शादी करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ेंःरात की रौनक और स्ट्रीट फूड का असली स्वाद, दुनिया की इन 5 Night Markets के आगे मॉल भी भरते हैं पानी

खजुराहो, मध्य प्रदेश

अगर आप अपनी शादी को एक कल्चरल और हिस्टोरिकल इम्पोर्टेंस देना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश की खजुराहो एक शानदार जगह है. यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल यहां के मंदिर अपनी अद्भुत कार्विंग और हिस्ट्री के लिए दुनिया भर में फेमस हैं. मंदिरों की बैकग्राउंड में जब आप फेरे लेंगे, तो वो एक्सपीरियंस बहुत ही शानदार होगा. यहां का आर्किटेक्ट आपकी शादी को एक ऐसी भव्यता देती है जिसे पाना मॉर्डन रिजॉर्ट्स और होटल्स में नामुमकिन है. ये जगह उन कपल्स के लिए बेस्ट है, जो भारत की रूट्स से जुड़कर अपनी लाइफ की नई शुरुआत करना चाहते हैं.

कोवलम, केरलम

साउथ इंडिया की बात करें तो केरलम का कोवलम अपनी खूबसूरत बीच लाइन्स के लिए पूरी दुनिया में पॉपुलर है. ‘गॉड्स ओन कंट्री’ कहे जाने वाले केरलम की नेचुरल खूबसूरती आपकी शादी को एक डिवाइन फीलिंग देती है. कोवलम में कई ऐसे रिसॉर्ट्स हैं जो समंदर के किनारे बने हुए हैं, जहां से सनसेट का शानदार नजारा दिखता है. यहां की हरियाली, नारियल के पेड़ और ट्रेडिशनल साउथ इंडियन फूड आपकी शादी को एक अलग ही रंग में रंग देंगे. केरलम की संस्कृति में सादगी और गहराई दोनों है, जो आपकी शादी को एक शानदार सेलिब्रेशन में बदल देगी.

conclusion

शादी एक बार होती है, और उसकी यादें ज़िंदगी भर हमारे साथ रहती हैं. भारत की ये 10 डेस्टिनेशंस न सिर्फ आपको एक खूबसूरत जगह देते हैं, बल्कि ये आपके बजट, पसंद और संस्कृति के साथ भी जस्टिस करते हैं. चाहे आप उदयपुर की रॉयल फील चाहें या गोवा की बीच मस्ती, हर जगह की अपनी एक अलग कहानी है. तो, आप अपनी शादी के लिए इनमें से किस जगह को चुनना पसंद करेंगे?

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

यह भी पढ़ेंः पासपोर्ट की नहीं है जरूरत! भारत की ये 5 जगह जो देती हैं फुल Europe वाली वाइब, वो भी बजट में

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?