Raja Shivaji Box Office: रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इस बक्त बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. अब ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री करके से कुछ ही कदम दूर है.
11 May, 2026
मराठी सिनेमा के शौकीनों और रितेश देशमुख के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस के नए रिकॉर्ड बना रही है. अपने दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म ने करीब 80 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है. अब ये 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है.
बॉक्स ऑफिस पर दहाड़
फिल्म की कमाई के आंकड़े वाकई शानदार है. अपने दूसरे रविवार को ‘राजा शिवाजी’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो शनिवार के मुकाबले 20 प्रतिशत ज्यादा था. दूसरे वीकेंड में फिल्म ने कुल मिलाकर 19 करोड़ रुपये बटोरे, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 80.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरे हफ्ते के अंत तक ये 100 करोड़ का मैजिकल आंकड़ा छू लेगी.
यह भी पढ़ेंःAkshay Kumar की जबरदस्त वापसी, Bhooth Bangla से खिलाड़ी ने फिर किया Box Office पर अपना सिक्का!
पहली बार 100 के पार!
अगर रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेती है, तो ये मराठी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार होगा. इससे पहले ‘सैराट’ और ‘बाईपण भारी देवा’ जैसी फिल्मों ने करीब 90 करोड़ रुपये तक का बिजनेस किया था. लेकिन वो सिर्फ मराठी भाषा में थीं और उनकी ज्यादातर कमाई महाराष्ट्र से हुई थी. ‘राजा शिवाजी’ के साथ खास बात ये है कि इसका हिंदी डब वर्जन भी शानदार प्रदर्शन कर रहा है. अब तक की कमाई हुई 80 करोड़ की कमाई में से करीब 56.25 करोड़ मराठी वर्जन से और 24 करोड़ रुपये हिंदी वर्जन से आए हैं.
छावा से तुलना
रितेश देशमुख की ये फिल्म तो हिट है ही, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ये ‘तानाजी’ और ‘छावा’ जैसे बड़े रिकॉर्ड्स तक शायद न पहुंच पाए. मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज पर बेस्ड इस फिल्म से उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं. हालांकि, फिल्म ने ‘सैराट’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अपनी एक अलग पहचान बना ली है. इतना ही नहीं ‘राजा शिवाजी’ महाराष्ट्र के बाहर भी अच्छा बिजनेस कर रही है.
अब तक का कलेक्शन
पहले वीकेंड में फिल्म ने शुक्रवार को 13.25 करोड़ और रविवार को 14.75 करोड़ के साथ जोरदार शुरुआत की थी. दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की पकड़ ढीली नहीं पड़ी और इसने वर्किंग डेज में भी करोड़ों की कमाई जारी रखी. रितेश देशमुख ने इस फिल्म के जरिए न सिर्फ एक एक्टर, बल्कि एक मेकर के तौर पर भी अपनी काबिलियत साबित कर दी है. अब सबकी नज़रे इस बात पर हैं कि क्या तीसरे हफ्ते में ये फिल्म मराठी सिनेमा का पहला ‘100 करोड़ी’ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं.
यह भी पढ़ेंःBox Office पर गदर मचाने के बाद OTT पर इस दिन रिलीज़ होगी Dhurandhar 2, जानें कहां देख पाएंगे फिल्म
