Friday OTT Release: इस शुक्रवार को अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. आज आपके लिए उन्हीं की एक लिस्ट लेकर आए हैं.
07 May, 2026
मई का महीना और ऊपर से शुक्रवार. ऐसे में अगर आप भी इस वीकेंड को यादगार बनाने के लिए किसी खास फिल्म या सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, तो तैयार हो जाइए. 8 मई को नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज़ मिलने वाला है. एक्शन, रोमांस और सस्पेंस से भरी ये कई नई रिलीज आपकी स्क्रीन पर कब्जा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आज आपके लिए उन्हीं नई फिल्मों और वेब शोज की एक लिस्ट लेकर आए हैं

डकैत- अमेज़न प्राइम वीडियो
एक्शन लवर्स के लिए अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ एक शानदार गिफ्ट है. ये एक एक्शन थ्रिलर है जो हरिदास नाम के एक फरार कैदी की कहानी कहती है. हरिदास को लगता है कि उसकी गर्लफ्रेंड सरस्वती ने उसे धोखा दिया है और वो इसका बदला लेना चाहता है. वो उसे एक बड़ी डकैती में मदद करने के लिए फोर्स करता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पुराने राज खुलते हैं. क्या सरस्वती ने वाकई उसे धोखा दिया था या वो उसे किसी बड़े खतरे से बचा रही थी? इन सवालों के जवाब पाने के लिए आपको अमेजन प्राइम पर इस फिल्म को देखना पड़ेगा.

लुक्खे-अमेज़न प्राइम वीडियो
चंडीगढ़ की गलियों और वहां के अंडरग्राउंड म्यूजिक की दुनिया पर बेस्ड फिल्म ‘लुक्खे’ इस हफ्ते रिलीज़ हो रही है. ये एक म्यूजिकल एक्शन ड्रामा है जो दो उभरते हुए रैपर्स के बीच की भयंकर दुश्मनी को दिखाती है. जब कामयाबी पाने का जुनून सनक में बदल जाता है, तो ऑर्ट और पर्सनल दुश्मनीके बीच का अंतर मिटने लगता है. खास बात ये है कि इस फिल्म से फेमस इंडियन रैपर किंग अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं.
यह भी पढ़ेंःक्यों होता है Met Gala और कौन तय करता है इसकी थीम, गेस्ट लिस्ट, फीस? जानें सब कुछ

माय रॉयल नेमेसिस – नेटफ्लिक्स
अगर आपको कोरियन ड्रामा यानी के-ड्रामा पसंद है, तो ‘माय रॉयल नेमेसिस’ आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. ये एक फैंटेसी रोमांस ड्रामा है जिसमें जोसियन काल की एक लड़की कांग डान-शिम मौत को मात देकर सीधे आज के सियोल में एक एक्ट्रेस की बॉडी में आ जाती है. यहां उसका सामना एक अमीर लेकिन इमोशन लैस वाले वारिस चा से-ग्ये से होता है. पुराने जमाने और आज के टाइम का रोमांस का कॉम्बिनेशन इस सीरीज को खास बनाता है.

रिमार्केबली ब्राइट क्रिएचर्स – नेटफ्लिक्स
शैलबी वैन पेल्ट के फेमस नोवल पर बेस्ड ये फिल्म दिल को छू लेने वाली कहानी है. टोवा सुलिवन नाम की एक विधवा महिला की कहानी, जो एक एक्वेरियम में काम करती है. वहां उसकी दोस्ती मार्सेलस नाम के एक स्मार्ट ऑक्टोपस से होती है. ये अनोखी दोस्ती टोवा को खुशी देती है. अगर आप कुछ हल्का-फुल्का और इमोशनल देखना चाहते हैं, तो इसे मिस न करें.

M.I.A – जियो हॉटस्टार
M.I.A फ्लोरिडा के ड्रग एम्पायर के खात्मे के बाद जिंदा बची एट्टा ‘टाइगर’ जोन्ज की कहानी है. अपनी फैमिली की मौत का बदला लेने के लिए वो मियामी के अंडरवर्ल्ड में कदम रखती है. देखते ही देखते वो एक पावरफुल क्वीनपिन बन जाती है. बदले की आग और क्राइम की दुनिया का ये कॉम्बिनेशन काफी रोंगटे खड़े कर देने वाला है.

नो प्लेस टू बी सिंगल – अमेज़न प्राइम वीडियो
रोमांस और कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए इटालियन फिल्म ‘नो प्लेस टू बी सिंगल’ हाजिर है. ये कहानी एलिसा नाम की एक सिंगल मदर की है जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसका बचपन का दोस्त मिशेल वापस लौट आता है. पुरानी यादें के बीच उलझा ये रोमांस आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर देगा.
यह भी पढ़ेंः ‘भारत भाग्य विधाता’ में दिखेगा 400 जिंदगियों को बचाने का दम, इस जून Kangana Ranaut के साथ भरिए देशभक्ति का दम!
