Home राज्य 12 जनवरी को 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे महाराष्ट्र

12 जनवरी को 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे महाराष्ट्र

by Live Times
0 comment
12 जनवरी को 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे महाराष्ट्र

अटल सेतु का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी यानी कल महाराष्ट्र के दौरा पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का भी उद्घाटन करेंगे।

इसके साथ ही पीएम नवी मुंबई में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वो कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री का वीजन शहरी परिवहन बुनियादी ढांचे को और उसकी कनेक्टिविटी को मजबूत करके नागरिकों को आने जाने में आसानी हो सके ऐसा सुधार करना है। इस के अनुसार, मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (MTHL), जिसे अब अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी- न्हावा शेवा अटल सेतु के  नाम से जाना जाएगा। बता दे इस पुल का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने भी दिसंबर साल 2016 में किया था.

अटल सेतु का निर्माण कुल 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। यह लगभग 21.8 किमी लंबा 6-लेन पुल है जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है। यह भारत का सबसे लंबा पुल है और भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज़ कनेक्टिविटी में मदद करेगा। साथ ही  गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा।

यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?