Home अंतरराष्ट्रीय श्रीलंका में गिरफ्तार 18 भारतीय मछुआरे लौटे भारत

श्रीलंका में गिरफ्तार 18 भारतीय मछुआरे लौटे भारत

by Rashmi Rani
0 comment
श्रीलंका में गिरफ्तार 18 भारतीय मछुआरे लौटे भारत, बीजेपी के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

13 Feb 2024

बीजेपी के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार 18 भारतीय मछुआरों को अब छोड़ दिया है । सभी मछुआरे मंगलवार को स्वदेश लौट आए हैं। मछुआरे कोलंबो से विमान के जरिए भारत पहुंचे। तमिलनाडु मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों और बीजेपी के कुछ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

आपको बता दें कि तमिलनाडु के 18 मछुआरों को पिछले महीने समुद्री नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया था। वहां की जेल में उन्हें बंद कर दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक एक स्थानीय अदालत ने इस महीने की शुरुआत में उनकी रिहाई का आदेश दिया था। जिसके बाद उन्हें वहां एक शिविर में रखा गया था। राज्य सरकार ने मछुआरों के लिए वाहन की व्यवस्था की थी जिसके जरिए वो सड़क से रामनाथपुरम रवाना हुए।

यह भी पढ़ें: विश्व राजनीति और समाचार, ग्लोबल न्यूज़, दुनिया की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें

You may also like

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?