Home राजनीति कांग्रेस से इस्तीफे के बाद अशोक चव्हाण बीजेपी के साथ

कांग्रेस से इस्तीफे के बाद अशोक चव्हाण बीजेपी के साथ

by Farha Siddiqui
0 comment
कांग्रेस से इस्तीफे के बाद अशोक चव्हाण बीजेपी के साथ, मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं

13 February 2024

मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं: अशोक चव्हाण

12 फरवरी को कांग्रेस का साथ छोड़ने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने बीजेपी का दामन थाम लिया हैं। अशोक चव्हाण ने बयान देते हुए कहा कि आज मेरे जीवन के एक नए राजनीतिक करियर की शुरुआत है। मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहा हूं।

कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

कल ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होने कहा कि कांग्रेस का साथ छोड़ना मेरा स्वतंत्र फैसला है। हालांकि अशोक चव्हाण ने अपने इस फैसले की कोई खास वजह नहीं बताई थी।

कई नेताओं ने छोड़ा कांग्रेस का साथ

इससे पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद

सोमवार को अशोक चव्हाण ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। चव्हाण मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ जिले के रहने वाले हैं। और 2014-19 के दौरान कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख भी रहे। उन्होंने भोकर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था और नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?