Home मनोरंजन 12 साल में सिर्फ 2 हिट देकर इस स्टारकिड ने लगा दी FLOP की झड़ी

12 साल में सिर्फ 2 हिट देकर इस स्टारकिड ने लगा दी FLOP की झड़ी

by Preeti Pal
0 comment
Arjun Kapoor: The star kid made a flurry of FLOPs - Live Times

16 February 2024

क्या ये फिल्म बचा पाएगी इस एक्टर का करियर?

बॉलीवुड में जितनी मेहनत की जरूरत है उतनी ही किस्मत की भी। हर जगह उगते सूरज को ही सलाम किया जाता है और फिल्म इंडस्ट्री में भी यही रूल चलता है। बड़े नाम भी यहां किसी काम नहीं आते। कई ऐसे स्टारकिड हैं जिन्होंने बड़ी-बड़ी फिल्में तो की लेकिन आज भी वो एक हिट के लिए तरस रहे हैं। सब जनता जनार्दन की माया है। खैर, ऐसा ही एक स्टारकिड है जिसना नाम अर्जुन कपूर है। मशहूर निर्माता-निर्देश बोनी कपूर के लाडले, अनिल कपूर के भतीजे और हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर ने 2012 में फिल्म ‘इशकज़ादे’ से अपना करियर शुरू किया था। 12 साल के करियर में उन्होंने फ्लॉप फिल्मों की झड़ी सी लगा दी। लेकिन आज भी वो इंडस्ट्री में टिके हुए हैं।

इस फिल्म से उम्मीद

अब अर्जुन कपूर ने अपने डूबते करियर को बचाने के लिए रोहित शेट्टी का सहारा लिया है। दरअसल, अर्जुन जल्द ही रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन बनते दिखाई देंगे। फिल्म से उनका लुक भी सामने आ चुका है जो काफी खतरनाक है। अर्जुन के अलावा इस फिल्म में करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। इतनी तगड़ी स्टारकास्ट के साथ फिल्म से उम्मीदें बढ़ ही जाती हैं। हालांकि, महंगी स्टारकास्ट का फिल्म के हिट होने से कोई लेना-देना नहीं है। इतिहास इस बात का गवाह है। खैर, ‘सिंघम अगेन’ का हिट होगा किसी और एक्टर के लिए जरूरी हो ना हो लेकिन अर्जुन कपूर के लिए तो है। 15 अगस्त 2024 को रिलीज़ होने वाली ‘सिंघम अगेन’ दर्शकों को कितना एंटरटेन करेगी ये वक्त आने पर पता चल ही जाएगा।

2 हिट और फ्लॉप की झड़ी

अर्जुन कपूर ने साल 2012 में फिल्म ‘इशकजादे’ से डेब्यू किया। पहली फिल्म हिट रही। इसके बाद 2014 में उनकी ‘2 स्टेट्स’ रिलीज़ हुई और ये भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इन दो फिल्मों के अलावा अर्जुन कपूर की ‘गुंडे’ और ‘की एंड का’ ने एवरेज परफॉर्म किया। यानी ये दोनों फिल्में सेमी हिट रहीं। वहीं, अर्जुन की ‘फाइंडिंग फैनी’, ‘तेवर’, ‘इंडियाज़ मोस्ट वांटेड’, ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘पानीपत’, ‘नमस्ते इंग्लैंड’ और ‘लेडी किलर’ जैसी फिल्में फ्लॉप की केरेगरी में शामिल है। कुल मिलाकर 12 साल के करियर में अर्जुन ने कुछ कमाल नहीं दिखाया। अब ‘सिंघम अगेन’ में मिस्टर कपूर दर्शकों को कितना एंटरटेन कर पाएंगे, ये देखने वाली बात होगी।

खबरें और भी पढ़े: Entertainment News in Hindi, मनोरंजन समाचार, Bollywood की ताज़ा खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?