Home राजनीति RS चुनाव से पहले सपा को झटका, मनोज कुमार पांडेय ने दिया चीफ व्हिप पद से इस्तीफा

RS चुनाव से पहले सपा को झटका, मनोज कुमार पांडेय ने दिया चीफ व्हिप पद से इस्तीफा

by Pooja Attri
0 comment
RS चुनाव से पहले सपा को झटका, मनोज कुमार पांडेय ने दिया चीफ व्हिप पद से इस्तीफा

27 February 2024

मनोज कुमार पांडेय बोले- मेरे त्याग पत्र को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार करें

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की वोटिंग शुरू होने के बाद ही समाजवादी पार्टी को झटका लगा है, मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से सपा के टिकट से विधायकी जीतकर असेंबली पहुंचे थे। साथ ही सपा सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। अपने रिजाइन से पहले मनोज कुमार पांडेय लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे थे और अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए योजना बनाने के लिए कहते थे।

मनोज पांडेय ने सपा को त्यागपत्र सौंपा

मनोज कुमार पांडेय ने अपने त्यागपत्र में लिखा कि, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मैं आपको अवगत कराना चाहता हूं कि आपके द्वारा हमें समाजवादी पार्टी विधानमंडल दल यूपी विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था। अत: मैं चीफ व्हिप के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। कृप्या इसे स्वीकार करने की कृपा करें। यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर मतदान हो रहा है, इसी बीच मुख्य सचेतक का त्यागपत्र आना समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका बताया जा है। साथ ही सपा के कुछ विधायकों ने इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है, जिसको ध्यान में रखकर कहा जा रहा है कि सपा के तीसरे उम्मीदवार पर जीत का खतरा मंडरा सकता है।

अखिलेश यादव ने साधा निशाना

वोटिंग के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी और ये जानने की कि कौन-कौन दिल से PDA के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के खिलाफ़ है। अब सब कुछ साफ़ है, यही तीसरी सीट की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव जो होने जा रहा है, जनता देख रही है। क्या वह नौजवान जो दौड़ाए जा रहे हैं वो भूल जाएंगे। 69000 के नौजवान जाने कितने दिन से बैठे हैं, अपना आरक्षण मांग रहे हैं। यह लोग जनता को कैसे फेस करेंगे हम ही लोगों को फेस नहीं कर पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?