Home Latest News & Updates Share Market: सेंसेक्स में 450 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24100 के नीचे; इन शेयरों में दिखी तेजी

Share Market: सेंसेक्स में 450 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24100 के नीचे; इन शेयरों में दिखी तेजी

by Amit Dubey 14 July 2026, 10:10 AM IST (Updated 14 July 2026, 11:15 AM IST)
14 July 2026, 10:10 AM IST (Updated 14 July 2026, 11:15 AM IST)
Share Market Today

Share Market Today: सोमवार को करीब 600 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करने वाले सेंसेक्स में आज मंगलवार को फिर से गिरावट दिखी. हालांकि, सोमवार को बाजार बंद के दौरान इसमें रिकवरी दिखी थी और सेंसेक्स हरे निशान में बंद हुआ था, लेकिन आज एक बार फिर से बाजार लाल निशान में कारोबार करते हुए खुला है.

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान-अमेरिकी हमले के बीच कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी दिखी है. इसका असर दुनिया के कई बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है. आज मंगलवार को शेयर बाजार के सेंसेक्स में जहां 450 अंकों से अधिक की गिरावट दिखी, वहीं निफ्टी 24100 के नीच आकर कारोबार करते हुए दिखा. अब आइए जानते हैं कि हालिया मार्केट की चाल क्या है और किस शेयर में तेजी और किसमें गिरावट देखी गई है.

सेंसेक्स में 450 अंकों से अधिक की सुस्ती

बाजार के शीर्ष 30 शेयरों वाले सेंसेक्स इंडेक्स की बात करें तो इसमें 450 अंकों से अधिक की गिरावट देखी गई है. आज मंगलवार को मार्केट खुलते ही सेंसेक्स लाल निशान में 77,272.34 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा. उसके बाद इसमें 450 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. 9 बजकर 41 मिनट पर सेंसेक्स 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में 463.42 अंक लुढ़कर 77,152.98 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. बीते कारोबारी सत्र में सेंसेक्स हरे निशान में 77,616.40 के लेवल पर बंद हुआ था.

भारतीय एयरटेल समेत इन शेयरों में तेजी

सेंसेक्स के कुल 30 शीर्ष शेयरों में केवल आठ शेयरों में ही तेजी दिखी, बाकी के 22 शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आए. भारती एयरटेल में 1.36 फीसदी का उछाल दिखा और यह हरे निशान में 1927.50 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. टीसीएस में 0.96 फीसदी की तेजी दिखी. इनके अलावा टाटा स्टील में 0.56 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स में 0.48 फीसदी, सन फार्मा में 0.46 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.37 प्रतिशत, एनटीपीसी में 0.20 फीसदी और हिन्दुस्तान यूनिलीवर में 0.19 फीसदी की तेजी दिखी है.

वहीं, गिरावट वाले शेयरों में इंडिगो में सबसे अधिक 2.51 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. यह लाल निशान में 5099.20 के स्तर पर ट्रेड करते हुए दिखा है. बजाज फाइनेंस में 2.32 फीसदी की गिरावट आई है. एचसीएल टेक में 2.15 प्रतिशत की सुस्ती दिखी है. इनके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.93 फीसदी, एल एंड टी में 1.43 फीसदी, कोटक बैंक में 1.34 फीसदी, एसबीआई में 1.14 फीसदी और इटरनल में 1.02 फीसदी की गिरावट आई है.

निफ्टी 24100 के नीचे

अब बात 50 शेयरों वाले निफ्टी की करते हैं. मंगलवार को यह लाल निशान में 24068.00 के लेवल पर कारोबार करते हुए खुला. वहीं, कुछ देर बाद भी यह गिरावट के साथ ट्रे़ड करते हुए दिखा. 9 बजकर 43 मिनट पर निफ्टी में 0.53 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. यह लाल निशान में 128.70 अंक गिरकर 24,082.30 के लेवल पर कारोबार करते हुए नजर आया. इसके कुल 50 शेयरों में 19 में तेजी और 31 में गिरावट देखी गई.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 3.71 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था. जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी नीचे कारोबार कर रहे थे. सोमवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे.

सप्ताह के पहले ही दिन मार्केट धड़ाम! सेंसेक्स 620 अंक लुढ़का, निफ्टी 24100 के नीचे; इन शेयरों में तेजी

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?