Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को पॉजिटिव शुरुआत की. दिन बढ़ने के साथ निवेशकों का मूड भी काफी हद तक पॉजिटिव नजर आया. हालांकि, शुरुआती कारोबार में शानदार तेजी दिखाने के बाद बाजार ने अपने कुछ बड़े गेनर्स गंवा दिए. लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में बने रहे. बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया. वहीं, आईटी, फार्मा और FMCG सेक्टर पर दबाव देखने को मिला.
सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
दोपहर करीब 11:43 बजे सेंसेक्स 189 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,759 के आसपास कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 50 अंक की तेजी के साथ 23,964 के स्तर पर पहुंच गया. सुबह के समय बाजार में तेजी ज्यादा मजबूत थी और सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक चढ़ गया था. वहीं, निफ्टी ने 24,000 का लेवल भी पार कर लिया था. हालांकि, जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, मुनाफावसूली की वजह से शुरुआती तेजी कुछ कम हो गई.
सुबह जैसी रफ्तार नहीं
शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत सकारात्मक ग्लोबल संकेतों के साथ हुई. ओपनिंग बेल के बाद सेंसेक्स करीब 308 अंक की तेजी के साथ 76,878 के आसपास पहुंच गया था. निफ्टी भी लगभग 84 अंक चढ़कर 24,000 के बेहद करीब कारोबार कर रहा था. बाद में 10 बजे के आसपास बाजार की तेजी और मजबूत दिखी. उस समय सेंसेक्स करीब 295 अंक ऊपर था. वहीं, निफ्टी 24,000 के स्तर को पार कर गया था. लेकिन देर सुबह बाजार ने अपनी बड़ी बढ़त गंवा दी. 11:11 बजे तक सेंसेक्स की तेजी घटकर करीब 82 अंक रह गई. निफ्टी भी 24,000 के नीचे फिसल गया. इसके बाद बाजार में कुछ रिकवरी देखने को मिली.
रियल्टी शेयरों ने पकड़ी रफ्तार
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा चमक रियल एस्टेट सेक्टर में देखने को मिली. निफ्टी रिएलिटी इंडेक्स करीब 2.5 प्रतिशत तक चढ़ गया. रियल्टी सेक्टर में खरीदारी ये संकेत देती है कि निवेशकों की दिलचस्पी इस समय प्रॉपर्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों में बनी हुई है. सरकारी बैंकों के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखी गई. PSU बैंक इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा. वहीं, प्राइवेट बैंकों में भी खरीदारी जारी रही. इस तेजी का फायदा बड़े बैंकिंग शेयरों को मिला. HDFC बैंक, ICICI बैंक और एक्सिस बैंक जैसे शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए.
निफ्टी का टॉप गेनर
निफ्टी के बड़े शेयरों में अडानी पोर्ट्स ने अच्छी तेजी दिखाई. शेयर करीब 1.66 प्रतिशत चढ़कर 1,700 रुपये के आसपास पहुंच गया और निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल रहा. कोल इंडिया में भी एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. SBI और बाकी बैंकिंग शेयरों ने भी बाजार को सपोर्ट दिया. वहीं, कोचीन शिपयार्ड का शेयर भी निवेशकों के बीच चर्चा में रहा. कंपनी का शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर करीब 1,495 रुपये के आसपास पहुंच गया.
ईरान-अमेरिका की जंग का Stock Market पर बड़ा वार, Sensex टूटा 700 अंक; कच्चे तेल ने बढ़ाई और टेंशन
स्मॉलकैप की ताकत
बड़े इंडेक्स की जगह आज स्मॉ़लकैप शेयरों में ज्यादा दम दिखा. निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब 0.86 प्रतिशत चढ़ा. वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 लगभग फ्लैट रहा और इसमें मामूली बढ़त दर्ज की गई. इंडिया विक्स, जिसे बाजार में डर और उतार-चढ़ाव का एक महत्वपूर्ण संकेतक माना जाता है, उसमें भी गिरावट दर्ज की गई. विक्स करीब 2.85 प्रतिशत गिरकर 11.26 के आसपास पहुंच गया. यानी आज का बाजार पूरी तरह एकतरफा नहीं था. कुछ सेक्टरों में खरीदारी जोरदार रही.
विदेशी निवेशकों की वापसी
बाजार के लिए एक सकारात्मक संकेत विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी भी रही. 2 सितंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने भारतीय शेयर बाजार में करीब 6,688 करोड़ रुपये की खरीदारी की. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने करीब 2,813 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. सितंबर के शुरुआती दो कारोबारी सत्रों में FIIs की शुद्ध खरीदारी करीब 7,832 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. DIIs ने भी करीब 4,660 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की है.
रुपये की मजबूती
रुपया मजबूत और कच्चावार को डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला. रुपया 67 पैसे की तेजी के साथ 94.30 प्रति डॉलर के स्तर पर खुला. एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक माहौल देखने को मिला. जापान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में तेजी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया. दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 1.4 प्रतिशत चढ़ा. टेक्नोलॉजी शेयरों पर भी निवेशकों की नजर रही. खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चिप सेक्टर से जुड़े सकारात्मक संकेतों के कारण. कच्चे तेल की कीमतों में भी गुरुवार को कुछ नरमी देखने को मिली. कच्चा तेल करीब 0.45 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. ये लगभग 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था.
भारतीय अर्थव्यवस्था की ऊंची उड़ान: पहली तिमाही में 7.8% की मजबूत ग्रोथ, अनुमानों से आगे निकला भारत
News Source: PTI
