Home Top News दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: संपत्ति के लालच में भतीजी ने चाचा को उतारा मौत के घाट, गहने लूटे

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: संपत्ति के लालच में भतीजी ने चाचा को उतारा मौत के घाट, गहने लूटे

by Sanjay Kumar Srivastava 2 September 2026, 4:12 PM IST (Updated 2 September 2026, 4:14 PM IST)
2 September 2026, 4:12 PM IST (Updated 2 September 2026, 4:14 PM IST)
दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: संपत्ति के लालच में सगी भतीजी ने की चाचा की हत्या, जिम ट्रेनर और छात्र संग मिलकर की लूटपाट

Delhi Murder: दिल्ली के रोहिणी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. भतीजी ने ही अपने चाचा के घर डकैती डाल दी और लूटपाट का विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी. भतीजी प्राइमरी स्कूल की टीचर है. संपत्ति के लालच में युवती ने जिम ट्रेनर और छात्र के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में एक 60 वर्षीय व्यक्ति अपने घर में मृत पाया गया. पुलिस ने लूट और हत्या के मामले में उसकी भतीजी और उसके दो साथियों को हिरासत में लिया है.

वारदात के समय घर पर अकेले थे राकेश खन्ना

मंगलवार को राकेश खन्ना रोहिणी के सेक्टर 3 स्थित अपने घर में बेहोश पाए गए थे. घर का सामान बिखरा हुआ था, जिससे लूटपाट का शक हुआ. वारदात के समय शेयर बाज़ार में निवेश करने वाले खन्ना घर पर अकेले थे. अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात 8.14 बजे एक PCR कॉल आई, जिसमें घर में लूटपाट और अंदर एक व्यक्ति के बेहोश होने की सूचना दी गई थी. डीसीपी (रोहिणी) शशांक जायसवाल ने कहा कि उन्हें जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे तीन लोग खन्ना के घर में घुसे, जबकि एक साथी बाहर पहरा दे रहा था.

प्राइमरी स्कूल टीचर है भतीजी

उन्होंने बताया कि रविवार को रेकी करने के बाद आरोपियों ने घर में वारदात को अंजाम दिया. आरोप है कि यह ग्रुप डकैती करने के इरादे से घर में घुसा था. बताया गया है कि करीब 1.5 लाख रुपये नकद और सोने के गहने लूटे गए हैं. शुरुआती जांच में पुलिस को शक हुआ कि इस घटना के पीछे सिमरन तनेजा का हाथ है, जो 23 साल की प्राइमरी स्कूल टीचर और खन्ना की भतीजी है. माना जा रहा है कि बुराड़ी की रहने वाली सिमरन ही इस लूट और मौत की घटना की मास्टरमाइंड थी. उसने अपने जिम ट्रेनर दोस्त और दूसरे साथियों की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया. वह मृतक की भतीजी है.

70,000 रुपये नकद और गहने बरामद

इस मामले में उसके दो साथियों बुराड़ी के रहने वाले जिम ट्रेनर चिराग (22) और 12वीं क्लास के छात्र पारस (19) को भी गिरफ्तार किया गया है. एक और आरोपी हिमांशु, जो बुराड़ी का ही रहने वाला है और जिम चलाता है, अभी फरार है. पुलिस के मुताबिक, पारस के खिलाफ पहले भी मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन में एक आपराधिक मामला दर्ज किया जा चुका है. पुलिस ने घर से चोरी हुए करीब 70,000 रुपये नकद और सोने के कुछ गहने बरामद कर लिए हैं. साउथ रोहिणी पुलिस स्टेशन में BNS की धाराओं 103(1) (हत्या की सज़ा), 309(4) (लूट) और 3(5) (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है. हिमांशु को पकड़ने और चोरी का बाकी सामान बरामद करने के लिए पुलिस ने टीम गठित की है.

रिश्तों की कहानी का हुआ खौफनाक अंत! भाभी से कथित संबंधों का विरोध करने पर पत्नी की हत्या?

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?