Home Latest News & Updates पिता ही बना बेटे का कातिल! डॉक्टर के बहाने सुनसान जगह बुलाया, फिर साथी के साथ मिलकर कर दी हत्या

पिता ही बना बेटे का कातिल! डॉक्टर के बहाने सुनसान जगह बुलाया, फिर साथी के साथ मिलकर कर दी हत्या

by Sachin Kumar 30 August 2026, 12:04 PM IST
30 August 2026, 12:04 PM IST
Delhi man kills schizophrenic son

Delhi Crime: दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता पर अपने बेटे की मानसिक बीमारी से परेशान होकर उसकी हत्या की साजिश रचने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, पिता और उसका साथी 38 वर्षीय गुल हसन को डॉक्टर के पास ले जाने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां दोनों ने मिलकर गुल हसन के सिर पर कंक्रीट के ब्लॉक से हमला किया और बाद में कपड़े की रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक के पिता तालुकदार अंसारी (64) और उसके साथी मोहम्मद वसीम उर्फ अकरम (49) को गिरफ्तार कर लिया है.

रिश्तेदारों से हसन करता रहता था झगड़ा

पुलिस के मुताबिक, गुल हसन स्किज़ोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ित था और इसके कारण अक्सर अपने माता-पिता के अलावा अन्य रिश्तेदारों से झगड़ा करता रहता था. बार-बार होने वाले झगड़ों से परेशान होकर तालुकदार अंसारी ने अपने बेटे की हत्या करने का प्लान बनाना शुरू कर दिया. अब पुलिस को गुल हसन का शव दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से करीब 500 मीटर दूर एक सुनसान कंटेनर के अंदर मिला. शव की जानकारी 23 अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे पुलिस को मिली और मौके पहुंचने के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बच्चों से परेशान मां ने खोया आपा! 2 साल के बेटे पर पेपर कटर से हमला, गंभीर रूप से घायल मासूम

सीसीटीवी फुटेज सच्चाई आई सामने

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के सिर पर चोट के निशान मिले हैं. घटनास्थल के पास खून के धब्बे भी मिले और वहीं से कंक्रीट का एक ब्लॉक बरामद किया गया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पीड़ित के सिर के बाईं ओर हमला किया गया था. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. फुटेज में दो लोग हसन को घटनास्थल की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद तीनों को एक खाली पड़े कंटेनर की ओर जा रहे थे. हालांकि, हसन को वहां से वापस लौटते हुए नहीं देखा गया.

हसन के सिर पर पत्थर से हमला किया गया

वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस को बातचीत में पता चला कि हसन सिज़ोफ्रेनिया बीमारी से पीड़िता था. इस बीमारी की वजह से हसन अपने परिवार के सदस्यों से झगड़ा करता रहता था. पुलिस का कहना है कि आरोपी हसन को डॉक्टर के पास ले जाने के बहाने खाली पड़े कंटेनर तक ले गए. सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद वसीम ने कथित तौर पर हसन के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया. इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर कपड़े के टुकड़ों से बनी रस्सी से हसन का गला घोंट दिया और उसकी लाश को कंटेनर के अंदर छोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया.

शरीर के टुकड़े सूटकेस में भरकर ट्रेन में रखा, घर पर बर्तन में…, तमिलनाडु में पति-पत्नी ने किया खौफनाक मर्डर

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?