Home Latest News & Updates दिल्ली में 10 लाख की रंगदारी वसूलने पर 2 लोग गिरफ्तार, एक नाबालिग भी है शामिल; पुलिस ने ऐसे पकड़ा गैंग

दिल्ली में 10 लाख की रंगदारी वसूलने पर 2 लोग गिरफ्तार, एक नाबालिग भी है शामिल; पुलिस ने ऐसे पकड़ा गैंग

by Sachin Kumar 2 September 2026, 4:26 PM IST
2 September 2026, 4:26 PM IST
Delhi Rohini 10 lakh extortion Former employee two

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक कारोबारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना से जुड़ा हुआ बताया और कारोबारी से 10 लाख रुपये की मांग की. हालांकि, पुलिस ने आरोपियों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस मामले में कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि मामले में एक 15 वर्षीय नाबालिग को भी पकड़ा गया है.

10 लाख रुपये की मांग की गई

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना 29 अगस्त को सामने आई, जब रोहिणी के सेक्टर 23 में रहने वाले शिकायतकर्ता को एक मोबाइल नंबर से तीन बार धमकी भरे फोन आए. कॉल करने वाले ने कथित तौर पर 10 लाख रुपये की मांग की. अधिकारी ने आगे कहा कि कॉल के दौरान आरोपियों ने खुद को नीरज बवानिया गैंग का सदस्य बताया था. वहीं, इस धमकी भरे कॉल आने के बाद शिकायतकर्ता ने 30 अगस्त को बेगमपुर पुलिस स्टेशन पहुंचा और जबरन वसूली की कोशिश की शिकायत की. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद 30 और 31 अगस्त को उसे धमकी भरे कॉल आए, जिसमें 10 लाख रुपये की मांग को दोहराया गया था.

बेंगलुरु में ममता हुई शर्मसार? चार महीने की जुड़वां बेटियों की मौत, मां के खिलाफ हत्या का केस

ऐसे बिछाया पुलिस ने जाल

बेगमपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई और जांच शुरू की गई. इसके बाद टीमों ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. जबरन वसूली की मांग करने वाले लोगों को फिरौती की रकम लेने के बहाने रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया गया. अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे दो लोगों को पकड़ा. जानकारी के आधार पर अपराध की योजना बनाने में शामिल एक और व्यक्ति भी पकड़ा गया.

ये लोग हैं साजिशकर्ता

आरोपियों की पहचान सूरज (26) और किशन (18) के रूप में हुई है. इसके अलावा एक 15 वर्षीय नाबालिग भी पकड़ा गया है. अधिकारी ने कहा कि सूरज पहले शिकायतकर्ता की कंपनी में काम कर चुका था और माना जा रहा है कि उसी ने ही रंगदारी की साजिश रची थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सूरज पर ऑनलाइन गेमिंग और जुए के कारण लगभग 5 लाख रुपये का कर्ज हो गया था. उसने अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसा इंतजाम करने के मकसद से जबरन वसूली की योजना बनाई थी.

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: संपत्ति के लालच में भतीजी ने चाचा को उतारा मौत के घाट, गहने लूटे

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?