Home Latest News & Updates हैवानियत की सारी हदें पार, 4 साल की बच्ची के साथ किया ड्राइवर ने दुष्कर्म; आरोपी को देखकर रो पड़ी पीड़िता

हैवानियत की सारी हदें पार, 4 साल की बच्ची के साथ किया ड्राइवर ने दुष्कर्म; आरोपी को देखकर रो पड़ी पीड़िता

by Sachin Kumar 19 July 2026, 5:33 PM IST
19 July 2026, 5:33 PM IST
Four-year-old girl raped Lucknow

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. लखनऊ के तालकटोरा इलाके में स्कूल वैन का ड्राइवर ने नर्सरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है. इसके बारे में परिजनों तब पता लगा जब बच्ची की तबियत खराब होने लगी. इसके बाद परिवार बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचा और वहां से पता चला कि दुष्कर्म किया गया है. इसके बाद बच्ची की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी. फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में ड्राईवर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और चालक को भी पकड़ लिया है.

प्राईवेट स्कूल में पढ़ती है बच्ची

पीड़िता की मां के मुताबिक, उनकी चार वर्षीय बेटी राजाजीपुरम के एक निजी स्कूल में पढ़ती है. पति-पत्नी दोनों एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं. यही वजह है कि बच्ची को स्कूल लाने और ले जाने के लिए उन्होंने वैन लगवा रखी थी. यह वैन मूलरूप से उन्नाव निवासी गिरीश मिश्रा चलाता था. वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. साथ ही मामले हर एंगल से जांच की जा रही है. अब घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल पैदा हो गया है और पुलिस उन्हें भी समझाने की कोशिश कर रही है. साथ ही परिजनों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा.

मारा गया बंगाल का बलात्कारी, 11 साल की लड़की से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

घरवालों के उड़ गए थे होश

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है वारदान किन परिस्थितियों में हुई थी. बता दें कि मां ने बताया कि जब हमारी बच्ची स्कूल से घर की तरफ लौटती तो वह काफी डरी और सहमी सी रहती थी. साथ ही उसकी तबीयत भी ठीक रहती है. हालांकि, उस वक्त लड़की पर ध्यान नहीं गया था. लेकिन शनिवार को जब बच्ची की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है और इस बात को जानकर घर वालों के होश उड़ गए.

स्कूल वैन के स्टाफ से भी हो रही पूछताछ

मां ने आगे कहा कि जब अपनी बेटी से पूछा तो वह काफी डर गई थी. इसके बाद उन्होने तालकटोरा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद जब पुलिस आरोपी को बच्ची के सामने लाई तो वह बिलख-बिलख के रो पड़ी. बच्ची ने अपनी मां को बताया कि गिरिश उसके साथ कई दिनों से गलत काम कर रहा था. यह बात सुनकर मां स्तब्ध रह गई. फिलहाल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ता करवा दिया गया है. अब पुलिस स्कूल वैन के दूसरे स्टाफ से भी बातचीत कर रही है.

13 साल की बच्ची के साथ 32 हैवानों ने किया दुष्कर्म, रेप के मामलों में टॉप पर है राजस्थान, देश में हर दिन 80 केस

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?