Home Latest News & Updates हैवानियत की सारी हदें पार! पंजाब में प्रिंसिपल पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप; पिता की शिकायत पर केस दर्ज

हैवानियत की सारी हदें पार! पंजाब में प्रिंसिपल पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप; पिता की शिकायत पर केस दर्ज

by Sachin Kumar 28 August 2026, 4:35 PM IST
28 August 2026, 4:35 PM IST
Hoshiarpur Govt school headmaster arrested raping girl

Punjab Crime: पंजाब के होशियारपुर से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी स्कूल के 52 वर्षीय हेडमास्टर पर 11 अगस्त को 11 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच गांव के श्मशान घाट के पास हुई थी. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

POCSO के तहत दर्ज किया गया मामला

अब नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. हरियाना पुलिस के स्टेशन हाउस ऑफिसर, सब-इंस्पेक्टर गुरबचन सिंह ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और इस मामले में आगे की जांच की जा रही है.

किश्तवाड़ में भी किया टीचर ने दुष्कर्म

इससे पहले 22 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से एक टीचर द्वारा 15 वर्षीय लड़की के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था. इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई थी और टीचर पर आरोप लगा था कि जबरदस्ती गर्भपात कराने की वजह से नाबालिग की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया था और लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. वहीं, छानबीन के दौरान पुलिस ने लड़की के साथ दुष्कर्म और मौत के मामले में शिक्षक खालिद हुसैन और उसके भाई तारिक को गिरफ्तार कर लिया. खालिद पर पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया. साथ ही शिक्षा विभाग ने उसको निलंबित भी कर दिया था.

सिक्योरिटी गार्ड बना हैवान, अहमदाबाद में पीजी की छत पर छात्रा से दुष्कर्म; पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा

असम में भी हुई थी नाबालिग से दरिंदगी

इसी तरह 4 अगस्त को असम के हैलाकांडी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई थी. नेशनल हाईवे-6 के पास मौजूद घर में नाबालिग की लाश बरामद हुई. घटना के बाद परिजनों का कहना था कि हमारी बच्ची के साथ जानवरों जैसी दरिंदगी हुई और उसके बाद हत्या कर दी गई. पुलिस ने अब इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था और उसमें एक नाबालिग भी शामिल था. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां शनिवार की रात पड़ोस में एक कार्यक्रम में गई थी और घर लौटने पर देखा कि लड़की का शव बिस्तर पर बिना कपड़ों के पड़ा था.

वहीं, पुलिस का कहना था कि इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने कटलीचेरा पुलिस स्टेशन को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसके रॉय सिविल अस्पताल भेज दिया गया था. उन्होंने यह भी बताया था कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान लगे थे.

दर्जी की दरिंदगी, कपड़े सिलवाने गई 15 साल की बच्ची से दुष्कर्म; ताला तोड़कर दुकान से निकाला

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?