Home Latest News & Updates सिक्योरिटी गार्ड बना हैवान, अहमदाबाद में पीजी की छत पर छात्रा से दुष्कर्म; पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा

सिक्योरिटी गार्ड बना हैवान, अहमदाबाद में पीजी की छत पर छात्रा से दुष्कर्म; पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा

by Amit Dubey 10 August 2026, 9:47 AM IST
10 August 2026, 9:47 AM IST
Ahmedabad Crime News

Ahmedabad Crime News: गुजरात के अहमदाबाद से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां एक पीजी का सिक्योरिटी गार्ड हैवान बन गया. अहमदाबाद के आनंद नगर में एक पीजी हॉस्टल की छत पर इंटीरियर डिजाइनिंग की छात्रा से पीजे के सिक्योरिटी गार्ड ने रेप किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा पीजी की छत पर रात करीब 10 बजे टहल रही थी. तभी आरोपी गार्ड छत पर पहुंचा और उसने सीढ़ी के गेट को बंद कर दिया. उसके बाद गार्ड ने सबसे पहले युवती का गला दबाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

रात में गला दबाकर किया दुष्कर्म- पुलिस अधिकारी

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि रविवार को एक हाउसिंग सोसाइटी में महिला (छात्रा) किरायेदार के साथ रेप करने के आरोप में एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना गार्ड के काम शुरू करने के सिर्फ चार दिन बाद हुई. इससे गार्ड को काम पर रखने वाली एजेंसी की लापरवाही सामने आई है, क्योंकि उसने शुरुआती जांच में गार्ड के बैकग्राउंड की पुष्टि नहीं की थी.

संयुक्त पुलिस आयुक्त (सेक्टर-1) नीरज बडगुजर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी धर्म सिंह, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है, ने युवति का रात में गला दबाया, उसके साथ दुष्कर्म (रेप) किया और भागने से पहले उसे छत पर बंद कर दिया.

आरोपी को पकड़ने के लिए जुटी थी 10 टीम

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात हुई जब पीड़िता बिल्डिंग की छत पर टहलने गई थी. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे में गार्ड को लिफ्ट और सीढ़ियों से छत पर जाते हुए देखा गया.

बडगुजर ने आगे कहा, “सिंह ने सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर सिर्फ चार दिन पहले ही काम शुरू किया था.”

उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद करके गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की. पुलिस, लोकल क्राइम ब्रांच और क्राइम ब्रांच के कर्मचारियों की 10 टीमों ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद सुबह करीब 7-8 बजे हेबतपुर इलाके के पास सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.

सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई- पुलिस

बडगुजर के अनुसार, आनंदनगर इलाके की हाउसिंग सोसाइटी में शामिल होने से पहले धर्म सिंह अहमदाबाद में कई कंपनियों के साथ सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर चुका था.

उन्होंने कहा कि जिस सिक्योरिटी एजेंसी ने सिंह को काम पर रखा था, वह शुरुआती जांच में उसके बैकग्राउंड की पुष्टि करने, उसे जरूरी ट्रेनिंग देने या बुनियादी जानकारी इकट्ठा करने में नाकाम रही. बडगुजर ने कहा, “हम सिक्योरिटी एजेंसी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेंगे.”

FSL की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया- पुलिस अधिकारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि धर्म सिंह पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत रेप का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि FSL की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है, जबकि पीड़िता और आरोपी की मेडिकल जांच की जा रही है. बडगुजर ने आगे कहा कि पुलिस जांच के हिस्से के तौर पर DNA से जुड़ी फोरेंसिक जांच भी कर रही है.

बेटी के बर्थडे पर बुलाकर पुलिसवाले ने किया नाबालिग का रेप, नजर रख रहा था सिपाही दोस्त, दोनों गिरफ्तार

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?