Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर रविवार को एक महिला ने कैंची से हमला करके अपने दो बच्चों की जान ले ली और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. यह घटना खेरली कस्बे के पास दंतिया की बताई जा रही है. यह पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब आरोपी उषा की बेटी खेलने के लिए बाहर जा रही थी. इसी बीच महिला को गुस्सा आ गया और उसने अपने पांच वर्षीय बेटे मुकुल और चार साल की बेटी नंदिनी पर कैंची से हमला कर दिया.
बच्चों को मारने के बाद खुद को किया घायल
पुलिस ने बताया कि गुस्सा आने के बाद उषा अपने दोनों बच्चों को एक कमरे में ले गई और दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद महिला ने अपने बच्चों पर कैंची से हमला कर दिया और फिर खुद को भी बुरी तरह घायल कर लिया. इसी बीच बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर आए और कमरे का दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हो गए. वहां पर उन्होंने महिला और उसके दोनों बच्चों को घायल अवस्था में पाया.
बहराइच में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, युवक की हत्या कर बोरी में बंद किया शव; दंपति गिरफ्तार
इलाज के दौरान मां-बेटी की मौत
वहीं, घर में मौजूद उषा की छोटी बहन मनीषा इस घटना को देखने के बाद काफी परेशान हो गई. इसी बीच आरोपी की बहन ने अपना सिर दीवार और फर्श में मारकर खुद को घायल कर लिया. दूसरी ओर, घायल अवस्था में पड़ी उषा और उसके दोनों बच्चों को ग्रामीण तत्काल खेरली के उप-जिला अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने मुकुल को मृत घोषित कर दिया. साथ ही इलाज के दौरान उषा और नंदिनी की भी मौत हो गई.
जिला अस्पताल रेफर कर दिया
स्थानीय लोगों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल मनीषा को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. पुलिस ने बताया कि उषा के पति अमित शर्मा गुजरात की एक निजी कंपनी में काम करते हैं, जबकि मनीषा के पति अंकित शर्मा जयपुर के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत हैं. कठूमर के सर्कल ऑफिसर जोगिंदर सिंह राजावत और खेरली पुलिस गांव पहुंची, जहां घटनास्थल का मुआयना किया. शवों को खेरली अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है और मामले की आगे की जांच चल रही है.
ग्रेटर नोएडा में पांच लोगों की मौत के मामले में तीन गिरफ्तार, मृतक की बहनों और बहनोई पर कार्रवाई
