CUET-UG Exam : CUET-UG 2026 की 30 मई होने वाली परीक्षाएं समय पर शुरू नहीं हो सकी. तकनीकी खराबी की वजह से छात्र सेंटर के बाहर खड़े रहे. इसके तुरंत बाद नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) हरकत में आ गई. एजेंसी ने कहा कि शनिवार को कुछ सेंटर्स पर भारत भर में अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए CUET-UG 2026 में टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से देरी से शुरू हुई. एजेंसी ने बताया कि अब तकनीकी खराबी को सही कर दिया गया है और छात्र समय पर एग्जाम दे रहे हैं.
परीक्षा केंद्र के बाहर मच गया था हंगामा
CUET-UG 2026 के एग्जाम में देरी होने को लेकर कई परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा मच गया. बताया जा रहा है कि कहीं पर तकनीकी और कहीं पर अव्यवस्थाओं की वजह से एग्जाम देरी से शुरू हुआ. इसी बीच परीक्षा रद्द होने की खबरें भी फैल गई और बच्चों के अभिभावक को ऐसी खबरों के बारे में पता चला तो वह क्रोधित हो गए. वहीं, एनटीए ने कहा है कि दोपहर के समय एंट्री 2:30 बजे से होगी और एग्जाम तीन बजे की बजाय 4 बजे से आयोजित होगा. मॉर्निंग सेशन के कैंडिडेट्स को पेपर के लिए पूरा टाइम दिया गया और टेस्ट पूरा होने के बाद ही बाहर निकलने दिया गया. हालांकि, एजेंसी ने स्टूडेंट्स को होने वाली दिक्कतों के लिए खेद व्यक्त किया है. साथ ही एजेंसी ने हेल्पलाइन नंबर – +91-11-40759000 और ईमेल सपोर्ट – cuet-ug@nta.ac.in जारी की है.
इस दिन होगा CUET-UG री-एग्जाम, NTA ने जारी किया एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
अफवाहों से बिगड़ गया माहौल
तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा लेट शुरू हुई. इसी बीच अफवाह फैला दी गई कि एग्जाम रद्द करवा दिया गया है. इस खबर के फैलने के बाद एग्जाम सेंटर के बाहर इकट्ठा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया. छात्रों और अभिभावकों ने प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए नजर आए.
कई प्रोग्राम के साथ हो जाता एग्जाम
बता दें कि CUET-UG नेशनल-लेवल एंट्रेंस एग्जाम है जिसे NTA सेंट्रल, स्टेट और कुछ खास प्राइवेट यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कंडक्ट करता है. कई एंट्रेंस टेस्ट की जगह CUET-UG का मकसद एक जैसा असेसमेंट प्लेटफॉर्म देना है. कैंडिडेट्स को लैंग्वेज स्किल्स, डोमेन-स्पेसिफिक सब्जेक्ट्स और जनरल एप्टीट्यूड के आधार पर इवैल्यूएट करता है. साथ ही यह एग्जाम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के साथ मिलकर सबको साथ लेकर चलने और समान अवसरों को बढ़ावा देने के लिए है.
News Source: PTI
