Home शिक्षा UP बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं-12वीं के परिणाम, जानें वेबसाइट और DigiLocker पर रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस

UP बोर्ड जल्द जारी करेगा 10वीं-12वीं के परिणाम, जानें वेबसाइट और DigiLocker पर रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस

by Neha Singh
0 comment
UP Board Result 10th 12th

UP Board Result 10th 12th: यूपी बोर्ड किसी भी समय 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है. यहां जानें आप वेबसाइट और डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक कैसे कर सकते हैं.

16 April, 2026

यूपी में इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लगभग 52 लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) किसी भी समय 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी होने की घोषणा के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिवेट हो जाएगा. इस साल बोर्ड ने स्टेप मार्किंग सिस्टम में बच्चों की कॉपियां चेक की, जिससे उनके नंबर बेहतर आने की उम्मीद है. यहां जानें आप स्टेप-बाय-स्टेप रिजल्ट चेक करने का पूरा प्रोसेस.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
  • होमपेज पर ‘UPMSP 10th Result 2026’ या ‘UPMSP 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.

स्टेप मार्किंग सिस्टम से बढ़ेंगे बच्चों के मार्क्स

इस साल यूपी बोर्ड ने स्टेप मार्किंग सिस्टम से बच्चों की कॉपियां चेक की हैं. इसका मतलब है कि अगर छात्र का अंतिम जवाब गलत भी है, तब भी उसके पूरे नंबर नहीं काटे जाएंगे. स्टूडेंट को स्टेप्स के नंबर मिलेंगे. शिक्षक यह देखेंगे कि छात्र ने सवाल को हल करने के लिए कितने स्टेप किए हैं. हर सही स्टेप के लिए उसे नंबर दिए जाएंगे. इस नए सिस्टम से स्टूडेंट्स के नंबर पहले के मुकाबले ज्यादा आएंगे और उनका ओवरऑल परसेंटेज बढ़ जाएगा. यह सिस्टम मैथ और साइंस में कमजोर बच्चों के लिए फायदेमंद है.

DigiLocker पर रिजल्ट चेक करें

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा, स्टूडेंट्स अपने DigiLocker ऐप से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. DigiLocker से अपना रिजल्ट देखने के लिए digilocker का ऐप डाउनलोट करें. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डालकर लॉग इन कर लें. अब “Education” या “Issued Documents” में जाएं. आपको यूपी बोर्ड का लोगो दिखेगा, इस पर क्लिक करें. अब क्लास चुनकर अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर डालें. सबमिट करने पर आपका रिजल्ट आ जाएगा. अब इसे डाउनलोड कर लें.

यह भी पढ़ें- AI और रोबोटिक्स के साथ बिजनेस की पढ़ाई: IIM मुंबई लॉन्च करेगा अपना पहला 4 वर्षीय B.Tech कोर्स

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?