Home Top News AI और रोबोटिक्स के साथ बिजनेस की पढ़ाई: IIM मुंबई लॉन्च करेगा अपना पहला 4 वर्षीय B.Tech कोर्स

AI और रोबोटिक्स के साथ बिजनेस की पढ़ाई: IIM मुंबई लॉन्च करेगा अपना पहला 4 वर्षीय B.Tech कोर्स

by Sanjay Kumar Srivastava 11 April 2026, 8:44 PM IST (Updated 13 April 2026, 1:13 PM IST)
11 April 2026, 8:44 PM IST (Updated 13 April 2026, 1:13 PM IST)
AI और रोबोटिक्स के साथ बिजनेस की पढ़ाई: IIM मुंबई इसी साल लॉन्च करेगा अपना पहला 4 वर्षीय B.Tech कोर्स

IIM Mumbai: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) मुंबई इस साल से डिजिटल विज्ञान और व्यवसाय प्रबंधन में अपना पहला 4 वर्षीय स्नातक डिग्री ( B.Tech) कोर्स शुरू करने जा रहा है.

IIM Mumbai: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) मुंबई इस साल से डिजिटल विज्ञान और व्यवसाय प्रबंधन में अपना पहला 4 वर्षीय स्नातक डिग्री ( B.Tech) का कोर्स शुरू करने जा रहा है.डिजिटल रूप से संचालित उद्योगों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा. संस्थान के निदेशक प्रोफेसर मनोज तिवारी ने पहले एमबीए बैच के दीक्षांत समारोह के दौरान यह महत्वपूर्ण घोषणा की. यह अनूठा कार्यक्रम आईआईटी बॉम्बे और प्रमुख उद्योग भागीदारों के सहयोग से संचालित होगा. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT) और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों को प्रबंधन के मुख्य स्तंभों जैसे मार्केटिंग, फाइनेंस, ऑपरेशंस और मैन्युफैक्चरिंग के साथ अनिवार्य किया गया है.

पढ़ाई में हर साल 6-7 लाख का खर्च

70 सीटों वाले इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य भविष्य के ऐसे पेशेवर तैयार करना है जो तकनीकी विशेषज्ञता और व्यावसायिक नेतृत्व, दोनों में सक्षम हों. डिजिटल रूप से संचालित उद्योगों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा. तिवारी ने कहा कि डिग्री कार्यक्रम की लागत प्रति वर्ष 6-7 लाख रुपये होगी. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे) और कई उद्योग भागीदारों के सहयोग से छात्रों को प्रौद्योगिकी पहलूओं को सिखाया जाएगा.

100 फीसदी प्लेसमेंट की गारंटी

उन्होंने कहा कि आईआईएम (IIM) मुंबई 100 फीसदी प्लेसमेंट की गारंटी के साथ बिजनेस मैनेजमेंट सिखाएगा. तिवारी ने कहा कि चयन संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई-मेन) के माध्यम से किया जाएगा. इसके बाद एक साक्षात्कार होगा. संस्थान इस तरह के और अधिक स्नातक कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है. हालांकि, यह केवल संस्थान द्वारा अपने बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के बाद ही किया जा सकता है. प्रोफेसर तिवारी ने कहा कि वर्तमान में हमारे पास 1,200 छात्रों की छात्रावास क्षमता है. हमारे बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के बाद जो अधिक छात्रों को समायोजित कर सकता है. हम और अधिक स्नातक कार्यक्रम शुरू करेंगे.

505 छात्रों को स्नातक की उपाधि

एनआईटीआईई (नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग इन इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग) से औपचारिक मान्यता के बाद शनिवार को आईआईएम मुंबई से कुल 505 छात्रों ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की. संस्थान के अनुसार 2026 के MBA बैचों में, सामान्य एमबीए पाठ्यक्रम से 300 छात्र, एमबीए संचालन और आपूर्ति शृंखला प्रबंधन से 177 छात्र, और एमबीए स्थिरता प्रबंधन से 28 छात्रों को उपाधि मिली. इसके अलावा डिजिटलीकरण के माध्यम से लॉजिस्टिक्स और संचालन उत्कृष्टता पर एक वर्षीय स्नातकोत्तर कार्यक्रम के पहले बैच से 39 छात्रों को उपाधि मिली.

ये भी पढ़ेंः SSC GD 2026 का शेड्यूल जारी, कैंडिडेट्स जल्द चुनें अपना परीक्षा सप्ताह और शहर, जानें जरूरी तारीखें

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?