Alpha OTT Release: अगर आप आलिया भट्ट और शरवरी की दमदार स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का ओटीटी प्लेटफॉर्म भी तय हो चुका है. अब दर्शक जल्द ही इस एक्शन फिल्म का मजा अपने घर बैठे ले सकेंगे. 3 जुलाई, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘अल्फा’ यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड स्पाई फिल्म है. इसमें आलिया भट्ट और शरवरी पहली बार एक साथ हाई ऑक्टेन एक्शन करती नजर आई हैं. फिल्म में बॉबी देओल भी अहम भूमिका में हैं, जिन्होंने विलेन का किरदार निभाया है.
इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम
फिल्म के मेकर्स ने अभी तक ओटीटी रिलीज की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, ये तय हो गया है कि ‘अल्फा’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म के शुरुआती क्रेडिट्स में भी नेटफ्लिक्स को इसका ऑफिशियल डिजिटल पार्टनर बताया गया है. बॉलीवुड फिल्मों के सामान्य रिलीज पैटर्न को देखते हुए माना जा रहा है कि थिएटर रिलीज के लगभग 6 से 8 हफ्तों बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ सकती है. यानी जो दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म नहीं देख पाए, उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
OTT का बड़ा ऑफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने के लिए करीब 215 करोड़ रुपये का बड़ा ऑफर दिया था. हालांकि, यशराज फिल्म्स ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और पहले सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लिया. निर्माताओं का मानना था कि इतनी बड़ी स्पाई फिल्म का असली अनुभव बड़े पर्दे पर ही मिल सकता है. यही वजह रही कि फिल्म पहले थिएटर में रिलीज की गई और अब इसके ओटीटी प्रीमियर की तैयारी हो रही है.
अल्फा की कहानी?
फिल्म की कहानी सीता (आलिया भट्ट) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बहुत प्रशिक्षित और खतरनाक एजेंट है. उसकी जिंदगी पूरी तरह तब बदल जाती है, जब उसे पता चलता है कि जिसे वो अपना पापा समझती थी, वो ही उसकी जिंदगी का असली विलेन है. इसके बाद सीता अपने अतीत की सच्चाई जानने और इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर निकलती है. इस सफर में उसका साथ देती है जांबाज एजेंट दुर्गा यानी (शरवरी). दोनों मिलकर दुश्मनों से भिड़ती हैं और मिशन पूरा करती हैं.
बॉक्स ऑफिस का हाल
‘अल्फा’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में करीब 9.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की थी. पहले वीकेंड में फिल्म की कमाई में तेजी आई. रिलीज के शुरुआती 5 दिनों में इसने दुनियाभर में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया. हालांकि, फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. ये ‘टाइगर’, ‘वॉर’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों जैसा रिकॉर्ड नहीं बना सकी. लेकिन आलिया भट्ट और शरवरी की जोड़ी की वजह से फिल्म को पसंद किया गया.
CJP प्रदर्शन के सपोर्ट में बोले Diljit Dosanjh, कहा-‘फिर मुझे एंटी-नेशनल बोला जाएगा’
