Home मनोरंजन Amitabh Bachchan की हेल्थ को लेकर चिंता में फैंस! एक पोस्ट ने बता दिया महानायक का पूरा हाल

Amitabh Bachchan की हेल्थ को लेकर चिंता में फैंस! एक पोस्ट ने बता दिया महानायक का पूरा हाल

by Preeti Pal 21 July 2026, 5:19 PM IST (Updated 21 July 2026, 6:21 PM IST)
21 July 2026, 5:19 PM IST (Updated 21 July 2026, 6:21 PM IST)
Amitabh Bachchan की हेल्थ को लेकर चिंता में फैंस! एक पोस्ट ने बता दिया महानायक का पूरा हाल

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने ब्लॉग की वजह से सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने अपनी सेहत को लेकर ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़कर फैंस की चिंता बढ़ गई है. दरअसल, बिग बी ने अपने ब्लॉग में सर्जरी, अस्पताल, ICU और घर लौटने के बाद की मुश्किलों का जिक्र किया है. हालांकि, उन्होंने ये साफ नहीं किया कि ये अनुभव उनका अपना है या किसी और का. लेकिन उनके पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर मचा दी है.

क्या लिखा बिग बी ने?

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि, अस्पताल में सर्जरी के बाद ICU में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में रहना और फिर डिस्चार्ज होकर घर लौटना किसी भी इंसान के लिए आसान नहीं होता. उन्होंने आगे लिखा कि अस्पताल से घर लौटने के बाद का समय सबसे मुश्किल होता है. ये सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक और व्यावहारिक रूप से भी चुनौतीपूर्ण होता है. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आता है जब खुद को मजबूत समझने वाला इंसान भी अचानक कमजोर महसूस करने लगता है. यही जिंदगी की सबसे बड़ी परीक्षा होती है.

CJP प्रदर्शन के सपोर्ट में बोले Diljit Dosanjh, कहा-‘फिर मुझे एंटी-नेशनल बोला जाएगा’

फैसला आपका

अपने भावुक संदेश के आखिर में बिग बी ने जिंदगी का एक गहरा मैसेज भी दिया. उन्होंने लिखा कि कुछ लोग मुश्किल समय का डटकर सामना करते हैं और चैंपियन बने रहते हैं. वहीं, कुछ लोग परिस्थितियों को स्वीकार करके अपनी जिंदगी बिताने लगते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि हर इंसान का फैसला अलग होता है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है. आखिर में उन्होंने सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की.

परेशान हुए फैंस

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट के सामने आते ही उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ गई. सोशल मीडिया और ब्लॉग के कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार उनकी अच्छी सेहत की प्रार्थना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अमित जी, उम्मीद है कि आप अपनी सेहत के बारे में बात नहीं कर रहे हैं. अगर ऐसा है तो कृपया अपना ध्यान रखिए. वहीं, एक दूसरे फैन ने पूछा, क्या आप अपने बारे में बता रहे हैं? आपकी पोस्ट पढ़कर चिंता हो रही है.

आने वाली फिल्में

बात करें तो अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों के बारे में तो, वो जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं. वो ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में एक बार फिर अपनी दमदार भूमिका निभाते दिखाई देंगे. इसके अलावा अमिताभ ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2’ का भी हिस्सा हैं, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

थिएटर में मिस हो गई Alpha? अब घर बैठे OTT पर देखें Alia Bhatt की स्पाई थ्रिलर, जानें कब होगी रिलीज़

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?