CJP Protest : ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान युवाओं के साथ हुई मारपीट को लेकर अब हंगामा बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी से इस्तीफा मांगा है. इसी बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए. NEET पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
ये नेता पहुंचे लोक कल्याण मार्ग
प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, पवन खेड़ा, दीपेंद्र हुड्डा और समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.
पुलिस की बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी एक पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास तक मार्च किया. उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को संसद तक CJP के नेतृत्व में हुए विरोध मार्च के दौरान युवा छात्रों पर ‘पुलिस ने बर्बरता’ की थी. गांधी ने कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च कर रहे हैं. सरकार न तो कोई जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही इस मुद्दे पर संसद में बहस करना चाहती है.
RML में घायलों से मिलने पहुंचे थे राहुल
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. इससे पहले राहुल गांधी कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सोमवार को पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए कुछ छात्रों से मुलाकात की.
India US Trade Deal के विरोध में किसानों की दिल्ली कूच! समझौते से अन्नदाताओं को कितना फायदा?
