Home मनोरंजन कुछ ही महीनों में Badshah ने लिया तलाक का फैसला, उनके अलावा ये भी हैं बॉलीवुड और टीवी की सबसे छोटी सेलिब्रिटी शादियां

कुछ ही महीनों में Badshah ने लिया तलाक का फैसला, उनके अलावा ये भी हैं बॉलीवुड और टीवी की सबसे छोटी सेलिब्रिटी शादियां

by Preeti Pal 1 September 2026, 12:06 PM IST
1 September 2026, 12:06 PM IST
कुछ ही महीनों में Badshah ने लिया तलाक का फैसला, उनके अलावा ये भी हैं बॉलीवुड और टीवी की सबसे छोटी सेलिब्रिटी शादियां

Badshah Divorce: सेलिब्रिटी की शादी हो तो कैमरों की नजर से बचना लगभग नामुमकिन होता है. शादी की तस्वीरें वायरल होती हैं, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आती है और फैंस नई जोड़ी को लेकर तरह-तरह की बातें करने लगते हैं. लेकिन हर शादी की कहानी लंबी चले, ऐसा जरूरी नहीं. हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई चर्चित शादियां रही हैं, जो कुछ ही महीनों बाद टूट गईं. अब रैपर बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिखी का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल हो गया है. दोनों ने शादी के करीब 5 महीने बाद अलग होने का फैसला किया है. ऐसे में आज उन सेलिब्रिटी जोड़ियों पर नज़र डालते हैं, जिनकी शादी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई.

बादशाह और ईशा रिखी

रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने हाल ही में अपने रास्ते अलग करने की घोषणा की. दोनों ने मार्च 2026 में बहुत ही प्राइवेट समारोह में शादी की थी. बताया गया कि शादी से पहले दोनों करीब 4 साल से रिश्ते में थे. हालांकि, शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के रिश्ते में परेशानी की खबरें आने लगीं. आखिरकार दोनों ने सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए अलग होने की अनाउंसमेंट कर दी. बादशाह ने कहा कि उन्होंने और ईशा ने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. उन्होंने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें नहीं लगाने की अपील भी की. 5 महीने की ये शादी हाल के सालों की चर्चित शॉर्ट लिव्ड सेलिब्रिटी मैरिज में शामिल हो चुकी है.

अली मर्चेंट और सारा खान

अगर छोटी सेलिब्रिटी शादियों की बात हो और अली मर्चेंट के साथ सारा खान का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. दोनों ने साल 2010 में रियलिटी शो बिग बॉस 4 के सेट पर शादी की थी. खास बात ये थी कि दोनों की शादी शो का हिस्सा थी. दर्शकों ने इसे टीवी पर देखा था. लेकिन शादी की कहानी ज्यादा लंबी नहीं चली. करीब 2 महीने बाद ही दोनों के अलग होने की खबर सामने आ गई. हालांकि, शादी को लेकर पब्लिसिटी स्टंट होने की अटकलें भी चलीं. बाद में अली ने माना कि दोनों काफी कम उम्र में थे और रिश्ते से जुड़े दबाव को संभालना उनके लिए आसान नहीं था. वहीं, सारा ने कहा था कि उन्होंने अली से प्यार की वजह से शादी की थी, न कि किसी पब्लिसिटी के लिए.

300 करोड़ के दरवाजे पर यश की Toxic, फिर भी राम चरण की फिल्म से रह गई पीछे

मंदाना करीमी और गौरव गुप्ता

एक और पॉपुलर जोड़ी थी, एक्ट्रेस मंदाना करीमी और बिजनेसमैन गौरव गुप्ता की. दोनों ने करीब 2 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद जनवरी 2017 में शादी की थी. लेकिन शादी के कुछ ही महीनों में रिश्ते में तनाव की खबरें आने लगीं. करीब 6 से 8 महीने साथ रहने के बाद मंदाना ने गौरव और उनके परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए. हालांकि, दोनों का कानूनी तलाक एकदम से नहीं हुआ. तलाक के प्रोसेस में कई साल लगे. आखिरकार साल 2021 में उनका तलाक पूरा हुआ.

करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम

आज करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की जोड़ी को बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ियों में गिना जाता है. लेकिन बिपाशा से पहले करण की पहली शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी. दोनों ने दिसंबर 2008 में शादी की थी. करीब 10 महीने बाद अक्टूबर 2009 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया. इसके बाद करण ने एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से 2012 में दूसरी शादी की. हालांकि, ये रिश्ता भी करीब 2 साल बाद तलाक में बदल गया.

पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा

एक्टर पुलकित सम्राट ने नवंबर 2014 में अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता रोहिरा से शादी की थी. लेकिन ये रिश्ता भी एक साल पूरा होने से पहले ही टूट गया. करीब 11 महीने बाद दोनों के अलग होने की खबर सामने आई. उस बीच पुलकित के अपनी को-स्टार के करीब आने की चर्चाएं भी खूब हुईं. श्वेता से तलाक के बाद पुलकित ने साल 2024 में एक्ट्रेस कृति खरबंदा से शादी की.

न एक्शन, न ग्लैमर और ना ही बड़ा बजट, फिर भी दिल जीत रही है Hanuman Ansh, जानें कैसी है फिल्म

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?