Home Top News ‘अपराध पर भी पर्दा डाल दिया…’ नोएडा सामूहिक दुष्कर्म को लेकर राहुल का योगी सरकार पर हमला

‘अपराध पर भी पर्दा डाल दिया…’ नोएडा सामूहिक दुष्कर्म को लेकर राहुल का योगी सरकार पर हमला

by Sachin Kumar 1 September 2026, 12:11 PM IST
1 September 2026, 12:11 PM IST
Rahul Gandhi Attack gang-rape on moving bus

Noida Crime: नोएडा में चलती बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर 2012 के निर्भया कांड की भयावह यादें ताजा कर दी हैं. साल 2012 में दिल्ली की चलती बस में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था. इस जघन्य वारदात के खिलाफ देशभर में आंदोलन हुए थे और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग उठी थी. अब 4 अगस्त 2026 को नोएडा में हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना का मामला 31 अगस्त को दर्ज हुई FIR के बाद सामने आया है.

इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में पुलिस से जवाबदेही की उम्मीद नहीं की जा सकती. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि समय बीतने के साथ इस अपराध पर भी पर्दा डाल दिया जाएगा.

47 किलोमीटर तक किया गया दुष्कर्म

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली-NCR महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित हो गया है कि ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस में एक नाबालिग के साथ 47 किलोमीटर दूरी तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया. कांग्रेस नेता ने अपनी एक एक्स पोस्ट में लिखा कि हैरानी की बात है कि न तो दिल्ली पुलिस और न ही नोएडा पुलिस को इसकी भनक लगी. राहुल ने पूछा कि केंद्र और राज्य सरकार के इस सिस्टम को ठीक करने से पहले और कितनी महिलाओं और लड़कियों को यह सब सहना होगा? उन्होंने कहा कि क्या अमित शाह के अंडर दिल्ली पुलिस और योगी आदित्यनाथ के अंडर यूपी पुलिस की कोई जवाबदेही तय होगी?

13 साल की बच्ची के साथ 32 हैवानों ने किया दुष्कर्म, रेप के मामलों में टॉप पर है राजस्थान, देश में हर दिन 80 केस

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि पर्दे सिर्फ उस एक बस पर नहीं लगे थे. यह सरकार द्वारा प्रशासन की नाकामियों पर साल-दर-साल पर्दे डालने का नतीजा है. इसकी वजह से महिलाएं देश की राजधानी में सुरक्षित सफर भी नहीं कर पा रही है.

दोनों आरोपियों को कर लिया गया गिरफ्तार

वहीं, पुलिस ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में बारिश वाली रात ग्रेटर नोएडा में एक स्लीपर बस में सवार नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बस के कंडक्टर और ड्राइवर ने दुष्कर्म किया. इसके बाद उसे पुरानी दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास छोड़ दिया, जो वहां से करीब 40 किलोमीटर से ज्यादा दूर है. पुलिस ने यह भी कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पीड़िता 11वीं क्लास की है छात्रा

पुलिस के मुताबिक, यूपी के मैनपुरी की रहने वाली यह लड़की अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई और नोएडा सेक्टर-63 जाने वाली बस में बैठ गई. यहां पर उसका कजिन रहता था. 11वीं क्लास की स्टूडेंट ने पुलिस को बताया कि रात करीब 9 बजे तेज बारिश के बीच वह गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई. तेज बारिश में खड़े होकर उसे एहसास हुआ कि वह अपने कजिन के घर से अभी 25 किलोमीटर दूर है. जब वह वहां पहुंचने के लिए कोई सवारी ढूंढ रही थी उसी वक्त उसके पास आकर एक बस आकर रुकी. कंडक्टर ने कथित तौर पर लड़की से कहा कि वे सेक्टर-63 जा रहे हैं और उसे वहीं पर उतार देंगे. कंडक्टर की बात पर भरोसा करके नाबालिग बस में बैठ गई. इसके बाद दोनों ने मिलकर नाबालिग से दुष्कर्म किया और उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ दिया.

सीट पर बैठे थे यात्री, चलती बस में महिला के साथ ड्राइवर करता रहा दुष्कर्म; तेलंगाना में आया दिल दहलाने देने वाला मामला सामने

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?