Home Latest News & Updates Tiger Shroff से Salman Khan तक, जब गोलियों की आवाज से दहली बॉलीवुड की दुनिया

Tiger Shroff से Salman Khan तक, जब गोलियों की आवाज से दहली बॉलीवुड की दुनिया

by Preeti Pal 19 October 2026, 12:26 PM IST
19 October 2026, 12:26 PM IST
Tiger Shroff से Salman Khan तक, जब गोलियों की आवाज से दहली बॉलीवुड की दुनिया, इन स्टार्स पर हो चुके हैं हमले

Bollywood Stars Attacked: बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार और ग्लैमरस दिखाई देती है, उसके पीछे की कहानी कई बार उतनी ही डरावनी होती है. बड़े पर्दे पर विलेन से लड़ने वाले स्टार्स रीयल लाइफ में भी क्रिमिनल्स के निशाने पर आ चुके हैं. कभी सलमान खान के घर के बाहर गोलियां चलीं, तो कभी फिल्ममेकर राकेश रोशन पर जानलेवा हमला हुआ. अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ का नाम भी जुड़ गया है. मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को हुई फायरिंग ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री की सेफ्टी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग

रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर तीन राउंड फायरिंग किए जाने की खबर सामने आई. राहत की बात ये रही कि इस घटना में टाइगर सेफ रहे. हालांकि, इस घटना ने बॉलीवुड में सिक्योरिटी को लेकर पुरानी ज़ख्मों को भी ताजा कर दिया है. इससे पहले भी कई बड़े स्टार्स क्रिमिनल्स के निशाने पर आ चुके हैं. आज आपके लिए उन्हीं की एक लिस्ट लेकर आए हैं.

रोहित शेट्टी

इसी साल फरवरी में फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू वाले घर के बाहर फायरिंग हुई थी. हमलावरों ने पांच राउंड गोलियां चलाई थीं. इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लेने का दावा किया था. फायरिंग की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था.

सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी अपराधियों के निशाने पर रह चुके हैं. अप्रैल 2024 में मुंबई के बांद्रा वाले उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की थी. इस मामले में मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. मामले में विक्की गुप्ता, सागर पाल, हरपाल सिंह, सोनूकुमार बिश्नोई और मोहम्मद रफीक चौधरी के खिलाफ मुकदमा चल रहा है. वहीं, छठे आरोपी अनुज कुमार थापन की मई 2024 में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी.

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला: कंधे और हाथ में लगे कांच के टुकड़े, मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम शिंदे

राकेश रोशन

साल 2000 में फिल्ममेकर राकेश रोशन पर भी जानलेवा हमला हुआ था. ये घटना उनकी सुपरहिट फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ की रिलीज के करीब एक हफ्ते बाद हुई थी. मुंबई के सांताक्रूज इलाके में दो हमलावरों ने उन पर कई गोलियां चलाई थीं. एक गोली उनके बाएं हाथ में लगी, जबकि दूसरी उनके सीने को छूकर निकल गई. राकेश की किस्मत अच्छी रही कि, उनकी जान बच गई.

गुलशन कुमार

बॉलीवुड के इतिहास में सबसे दर्दनाक घटनाओं में टी-सीरीज के फाउंडर कुमार की हत्या शामिल है. अगस्त 1997 में मुंबई के अंधेरी इलाके में जितेश्वर महादेव मंदिर के बाहर हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 16 गोलियां मारी गई थीं. इस वारदात ने पूरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को झकझोर दिया था.

कपिल शर्मा

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी फायरिंग की घटनाओं से जुड़ी खबरों में आ चुके हैं. कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में उनके ‘कैप्स कैफे’ को पिछले साल जुलाई से अक्टूबर के बीच तीन बार निशाना बनाया गया था. इन घटनाओं ने दिखाया कि फिल्मी सितारों से जुड़ी जगह विदेशों में भी क्रिमनल्स के निशाने पर आ सकते हैं.

सैफ अली खान

16 जनवरी, 2025 को रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच सैफ अली खान पर हमला हुआ, वो भी उनके मुंबई के बांद्रा वाले घर के अंदर. सैफ का अपार्टमेंट 12वीं मंजिल पर है. बताया जाता है कि आरोपी चोरी करने के लिए सैफ अली खान के घर घुसा था. बच्चों के कमरे में घुसने के बाद उसने पैसे मांगे, तब वहां मौजूद स्टाफ और सैफ से उसकी हाथापाई हुई. इस बीच आरोपी ने सैफ पर 6 बार चाकू से वार किया.

बॉलीवुड स्टार्स की सिक्योरिटी

गुलशन कुमार के मर्डर से लेकर सलमान खान, रोहित शेट्टी और अब टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की खबरों तक, ऐसी घटनाएं फिल्म इंडस्ट्री की सिक्योरिटी को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बॉलीवुड स्टार्स को क्रिमिनल्स के निशाने पर आने से कैसे बचाया जाए?

पल्सर से आए, ट्रेन से भागे.., टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों की बाइक जब्त, चश्मदीद ने बताई डिटेल्स

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?