Home Top News Daler Mehndi पर नशे में गाने का आरोप, मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, सपोर्ट में उतरे स्टार्स

Daler Mehndi पर नशे में गाने का आरोप, मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, सपोर्ट में उतरे स्टार्स

by Preeti Pal 20 October 2026, 5:37 PM IST (Updated 20 October 2026, 6:10 PM IST)
20 October 2026, 5:37 PM IST (Updated 20 October 2026, 6:10 PM IST)
नवरात्रि के कार्यक्रम में Daler Mehndi पर नशे में गाने का आरोप, मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, सपोर्ट में उतरे स्टार्स

Daler Mehndi Controversy: अपने सुपरहिट गानों और जबरदस्त एनर्जी से लोगों को झूमने पर मजबूर करने वाले पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, उत्तराखंड के नई टिहरी में हुए एक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए गए. मामला इतना बढ़ गया कि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल खुद मंच पर पहुंच गए और सिंगर की परफॉर्मेंस पर नाराजगी जाहिर कर दी. इसके बाद दलेर मेहंदी पर नशे की हालत में कार्यक्रम करने के आरोप लगे. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. अब इस विवाद में कई बड़े पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर्स दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतर आए हैं.

कार्यक्रम में आखिर क्या हुआ?

रविवार रात उत्तराखंड के नई टिहरी में ऐतिहासिक ‘सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले’ के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया था. इस कार्यक्रम में मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी अपनी परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे. लेकिन कार्यक्रम के दौरान उनके गाने के तरीके को लेकर विवाद खड़ा हो गया. दरअसल, सवाल उठने लगे कि दलेर मेहंदी लाइव गाना गा रहे थे या बैकग्राउंड में चल रहे रिकॉर्डेड म्यूजिक का सहारा ले रहे थे.

मंच पर पहुंचे मंत्री

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री और नरेंद्र नगर के विधायक सुबोध उनियाल अचानक मंच पर पहुंच गए. उन्होंने दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोग उन्हें सुनने आए हैं, इसलिए कार्यक्रम का लेवल अच्छा होना चाहिए. मंत्री ने नवरात्रि के धार्मिक महत्व का जिक्र करते हुए मंच की गरिमा बनाए रखने की बात भी कही. उन्होंने सिंगर की बोलने की स्थिति पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर वो ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाना कैसे गाएंगे? इसके बाद कुछ देर के लिए मंच पर अजीब सा माहौल बन गया.

Yami Gautam की फिल्म में रावण का खौफनाक अंत! मोहिनी बचा पाई पति की जान? जानें सीक्वल का राज

नशे में होने का आरोप

मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी पर नशे की हालत में परफॉर्म करने का आरोप लगाया. हालांकि, सिंगर के नशे में होने की कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. सोमवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस और मंत्री के बातों को लेकर चर्चा शुरू हो गई.

सपोर्ट में उतरे मीका सिंह

विवाद बढ़ने के बाद दलेर मेहंदी के भाई और मशहूर सिंगर मीका सिंह उनके सपोर्ट में सामने आए. इसके अलावा सिंगर पलाश सेन और हर्षदीप कौर ने भी दलेर मेहंदी का समर्थन किया. पलाश सेन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि दलेर मेहंदी शराब को हाथ तक नहीं लगाते. उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी ने कभी शराब नहीं पी और आगे भी नहीं पिएंगे.

दलेर ने दिया जवाब

पलाश सेन की पोस्ट पर दलेर मेहंदी ने कमेंट करके उनका शुक्रिया अदा किया. सिंगर ने लिखा, थैंक यू सो मच फॉर द सपोर्ट. रब राखा शक्र. फिलहाल ये मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जहां एक तरफ मंत्री ने परफॉर्मेंस पर सवाल उठाए हैं, वहीं दूसरी तरफ म्यूज़िक इंडस्ट्री के कई कलाकार दलेर मेहंदी के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं.

News Source: ANI

Ramayana: 18 महीने में 4500 गहने! जानें कैसे तैयार हुई अयोध्या, मिथिला और लंका की शाही दुनिया

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?