Yami Gautam Nayyi Navelli: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ के साथ सिनेमाघरों में लौट आई हैं. 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में हॉरर, कॉमेडी और पौराणिक कथाओं का जबरदस्त तड़का लगाया गया है. फिल्म में यामी ने मोहिनी नाम की एक ऐसी लड़की का रोल किया है, जिसे उसका देवर चुड़ैल समझता है. लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब मोहिनी का सामना किसी भूत या चुड़ैल से नहीं, बल्कि खुद रावण से होता है. आखिर फिल्म के क्लाइमैक्स में क्या होता है? क्या मोहिनी अपने पति को बचा पाती है? और क्या इसका दूसरा पार्ट भी आएगा? इन्हीं सब सवालों के जवाब आज आपके लिए लेकर आए हैं.
स्पॉइलर अलर्ट
आगे फिल्म की कहानी और क्लाइमैक्स से जुड़े बड़े खुलासे हैं. इनमें पहला सवाल की आखिर मोहिनी को उसका परिवार चुड़ैल क्यों समझता है? दरअसल, फिल्म की कहानी मोहिनी और उसके पति राजा (आदिनाथ कोठारे) के इर्द-गिर्द घूमती है. राजा का भाई बंटू (अनुराग ठाकुर) मानता है कि उसकी भाभी मोहिनी कोई आम लड़की नहीं, बल्कि डायन है. वो एक पुजारी की मदद से मोहिनी को पकड़ लेता है और परिवार के सामने सबूत पेश करता है. हालांकि, राजा अपनी पत्नी पर भरोसा करता है. मोहिनी खुद को छुड़ाकर परिवार के सामने आती है. तभी कहानी में ऐसा मोड़ आता है, जिसे देखकर सभी हैरान रह जाते हैं.
मोहिनी का रावण से कनेक्शन?
फिल्म में खुलासा होता है कि मोहिनी कोई डायन नहीं, बल्कि रावण की पत्नी मंदोदरी की वंशज है. उसके परिवार को सदियों से एक शक्तिशाली रत्न ‘कालशील’ की रक्षा करने की जिम्मेदारी मिली हुई है. लेकिन ये रत्न गायब हो चुका है. दूसरी तरफ, राजा के परिवार का घर उसी जगह पर बना है, जहां कभी रावण के ससुर मयासुर का महल हुआ करता था. हैरानी की बात ये है कि राजा की कुंडली भी रावण से मिलती है. इसी वजह से रावण राजा के शरीर पर कब्जा कर लेता है.
Tiger Shroff पर फायरिंग के बाद बढ़ाई गई Salman Khan की सुरक्षा, बुलेटप्रूफ जैकेट में तैनात पुलिस
क्या रावण को हरा पाती है मोहिनी?
फिल्म के क्लाइमैक्स में रावण अपनी खतरनाक सेना तैयार करता है. वो कुछ लोगों को जॉम्बी में बदल देता है, जिन्हें सिर्फ मोहिनी और उसके ससुराल वाले ही असली रूप में देख सकते हैं. इसी बीच एक और बड़ा राज खुलता है. परिवार की सदस्य सुमित्रा (सोनल झा) असली में राक्षस मारीच की पत्नी है, जो अपने पति की मौत का बदला लेना चाहती है. उसी ने कालशील चुराकर रावण को सौंपा था. इसके बाद मोहिनी और रावण के बीच जबरदस्त लड़ाई होती है. भगवान कृष्ण के मार्गदर्शन और श्रीराम की मदद से मोहिनी आखिरकार रावण को आग में जलाकर खत्म कर देती है. रावण के अंत के साथ राजा अपने शरीर में वापस लौट आता है.
क्या आएगी ‘नई नवेली 2’?
फिल्म के एंड क्रेडिट सीन में मोहिनी के पास कालशील रत्न वापस दिखाई देता है. ये छोटा सा सीन इशारा करता है कि मेकर्स फ्यूचर में इसकी कहानी को आगे बढ़ा सकते हैं. हालांकि, अभी तक ‘नई नवेली 2’ को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
क्या देखने लायक है फिल्म?
फिल्म की शुरुआत मजेदार कॉमेडी और सस्पेंस के साथ होती है. अनुराग ठाकुर की कॉमिक टाइमिंग और यामी गौतम की दमदार एक्टिंग सबका ध्यान खींचती है. लेकिन आगे बढ़ते-बढ़ते कहानी में भूत, जॉम्बी, राक्षस और पौराणिक किरदारों की इतनी भीड़ हो जाती है कि फिल्म थोड़ी उलझी हुई लगने लगती है. रावण का बड़ा खुलासा भी उम्मीद के हिसाब से असर नहीं छोड़ पाता. यानी, यामी की अच्छी परफॉर्मेंस के बावजूद फिल्म की कमजोर कहानी आपको निराश कर सकती है. ऐसे में अगर आपको हॉरर-कॉमेडी पसंद है, तो इसे देख सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा उम्मीदें लेकर न जाएं.
पकड़े गए Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाले 3 आरोपी, नेपाल भागने की थी तैयारी
