Home मनोरंजन Priyanka Chopra की 9 फिल्में, जो साबित करती हैं कि बॉलीवुड में उनके जैसा दूसरा कोई नहीं, OTT पर देखें ये मास्टरपीस

Priyanka Chopra की 9 फिल्में, जो साबित करती हैं कि बॉलीवुड में उनके जैसा दूसरा कोई नहीं, OTT पर देखें ये मास्टरपीस

by Preeti Pal 18 July 2026, 4:00 PM IST
18 July 2026, 4:00 PM IST
Priyanka Chopra की ये 8 फिल्में, जो साबित करती हैं कि बॉलीवुड में उनके जैसा दूसरा कोई नहीं, OTT पर आज ही देखें ये मास्टरपीस

Priyanka Chopra: जब भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे दमदार, बेबाक, खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों का जिक्र होता है तो प्रियंका चोपड़ा का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है. मिस वर्ल्ड 2000 का ताज जीतने वाली बरेली की ये लड़की आज दुनिया भर में अपना नाम बना चुकी है. हालांकि, तब प्रियंका भी नहीं जानती थी कि आने वाले सालों में वो सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में छा जाएंगी. आज प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में अपनी छाप छोड़ने वाली प्रियंका ने बॉलीवुड को बहुत सी यादगार फिल्में दी हैं. उन फिल्मों को दर्शक बार-बार देखना पसंद करते हैं. आज प्रियंका चोपड़ा जोनस अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. ये मौका उनकी शानदार फिल्मों को फिर से देखने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. रोमांस हो, एक्शन हो, इमोशनल ड्रामा हो या फिर बायोपिक, प्रियंका ने हर किरदार में खुद को इस तरह ढाला कि दर्शक उनके अभिनय के कायल हो गए. अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा के फैन हैं या उनकी बेहतरीन फिल्मों की तलाश कर रहे हैं, तो नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और दूसरे OTT प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद ये फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

बर्फी!

साल 2012 में रिलीज़ हुई ‘बर्फी!’ को प्रियंका चोपड़ा के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में गिना जाता है. इस फिल्म में उन्होंने झिलमिल नाम की ऑटिज्म से पीड़ित लड़की का किरदार निभाया था. ये रोल जितना मुश्किल था, प्रियंका ने उसे उतनी ही सहजता और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारा. रणबीर कपूर और इलियाना डी’क्रूज के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई. अनुराग बसु के निर्देशन में बनी ये फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं का खूबसूरत सफर है. झिलमिल की मासूमियत और बिना ज्यादा डायलॉग बोले भावनाओं को व्यक्त करने की कला ने प्रियंका को आलोचकों और दर्शकों दोनों की खूब तारीफ दिलाई. अगर आपने अब तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो टाइम मिलते ही अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

बाजीराव मस्तानी

‘बाजीराव मस्तानी’ में भले ही दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थीं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने काशीबाई के किरदार से पूरी फिल्म में अलग ही छाप छोड़ दी. पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी के रोल में उन्होंने दर्द, त्याग और प्रेम को जिस खूबसूरती से पर्दे पर दिखाया, वो आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है. दीपिका पादुकोण के साथ उनका डांस नंबर ‘पिंगा’ आज भी सुपरहिट है. संजय लीला भंसाली की इस ऐतिहासिक फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का अभिनय लोगों के लिए यादगार बन गया. इस रोल के लिए प्रियंका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का आईफा अवॉर्ड दिया गया. साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ लोगों के दिलों को भी जीता. आप इस फिल्म को भी अमेजन प्राइम वीडियो पर कभी भी देख सकते हैं.

Dhamaal 4 Review: खजाना ढूंढते-ढूंढते कॉमेडी खो गई, ‘M’ के नीचे सोना नहीं ऑडियन्स का सब्र दफन है!

मैरी कॉम

ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम की जिंदगी पर बनी इस फिल्म के लिए प्रियंका ने जबरदस्त मेहनत की थी. उन्होंने महीनों तक बॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली और खुद को पूरी तरह एक खिलाड़ी के रूप में ढाल लिया. फिल्म में सिर्फ रिंग के अंदर की लड़ाई नहीं, बल्कि एक महिला के संघर्ष, सपनों और परिवार के बीच संतुलन की कहानी भी दिखाई गई. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने हर इमोशन को इतनी मजबूती से निभाया कि दर्शकों ने उनके अभिनय की जमकर तारीफ की. ये फिल्म आज भी प्रेरणा देने वाली बेहतरीन स्पोर्ट्स बायोपिक मानी जाती है. अगर आपने ये फिल्म मिस कर दी है, तो ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

दिल धड़कने दो

जोया अख्तर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में प्रियंका चोपड़ा ने आयशा मेहरा का किरदार निभाया. वो एक सफल बिजनेसवुमन होती हैं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी और शादी में खुश नहीं होतीं. रणवीर सिंह, अनिल कपूर, शेफाली शाह, फरहान अख्तर और अनुष्का शर्मा जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में भी प्रियंका ने अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने समाज की पुरानी सोच के खिलाफ खड़ी होने वाली आधुनिक महिला का किरदार बहुत ही प्रभावशाली तरीके से निभाया. अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद ये फिल्म आपका मनोरंजन जरूर करेगी.

33 साल बाद वकील बनकर आए Sunny Deol, अक्षय खन्ना से टक्कर; फिर क्यों फीकी पड़ गई Ikka?

फैशन

अगर किसी एक फिल्म ने प्रियंका चोपड़ा के करियर को नई ऊंचाई दी, तो वह थी ‘फैशन’. मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रियंका ने महत्वाकांक्षी मॉडल मेघना माथुर का किरदार निभाया. ग्लैमर की चमक-दमक के पीछे छिपे संघर्ष, अकेलेपन और अंधेरे को उन्होंने इतनी सच्चाई के साथ दिखाया कि दर्शक भावुक हो गए. अपने इस दमदार प्रदर्शन के लिए प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है. ये फिल्म आज भी उनके करियर की सबसे बेहतरीन और यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. साल 2008 में रिलीज़ हुई ‘फैशन’ नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है.

डॉन 2

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘डॉन 2’ में प्रियंका चोपड़ा ने रोमा के किरदार को पहले से कहीं ज्यादा दमदार अंदाज में निभाया. फिल्म में जबरदस्त एक्शन, रोमांचक चेज़ सीक्वेंस और इंटरनेशनल लोकेशंस देखने को मिलीं. प्रियंका ने इस फिल्म के ज़रिए ये साबित कर दिया कि वो सिर्फ रोमांटिक या इमोशनल रोल ही नहीं, बल्कि एक्शन फिल्मों में भी शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं. हॉलीवुड की एक्शन सीरीज ‘क्वांटिको’ से पहले ही उन्होंने इस फिल्म के जरिए अपनी दमदार एक्शन इमेज बना ली थी. अगर आप इस फिल्म को घर बैठे देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स या अमेजन प्राइम पर इसका मज़ा ले सकते हैं.

7 खून माफ

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ‘7 खून माफ’ प्रियंका चोपड़ा के करियर की सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक है. उन्होंने इस फिल्म में सुज़ाना अन्ना-मैरी जोहानेस का किरदार निभाया, जो सच्चे प्यार की तलाश में 7 शादियां करती है. हर रिश्ते के साथ उनका बदलता व्यक्तित्व और मानसिक स्थिति को प्रियंका ने बहुत ही शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा. ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी, लेकिन एक्टिंग के लिहाज से इसे प्रियंका के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है. अगर आपको भी डार्क कंटेंट देखना पसंद है, तो इस फिल्म को नेटफ्लिक्स या फिर अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

कैमरा ऑन होते ही बरस पड़े बादल, Sridevi के इस सुपरहिट गाने की शूटिंग में हुआ असली जादू!

अग्निपथ

ऋतिक रोशन स्टारर ‘अग्निपथ’ मुख्य रूप से बदले की कहानी थी, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने काली के किरदार में फिल्म को भावनात्मक गहराई दी. विजय दीनानाथ चौहान की बचपन की दोस्त और प्रेमिका के रोल में उन्होंने मासूमियत और सादगी से भर दी. प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी ने फिल्म के गंभीर माहौल में प्यार और अपनापन जोड़ दिया. भले ही प्रियंका का स्क्रीन टाइम इस फिल्म में सीमित था, लेकिन उनका किरदार दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहा. साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म में ऋतिक और प्रियंका की जोड़ी को लोगों ने खूब प्यार दिया. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर कभी भी देख सकते हैं.

दोस्ताना

साल 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘दोस्ताना’ भी इस लिस्ट में शामिल है. प्रियंका चोपड़ा के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक ‘दोस्ताना’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और ड्रामे की कोई कमी नहीं है. इस फिल्म में प्रियंका ने नेहा नाम की लड़की का किरदार निभाया है. आप इस फिल्म को भी अमेजन प्राइम वीडियो के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं.

क्यों हैं सबसे अलग?

प्रियंका चोपड़ा की सबसे बड़ी ताकत उनकी बहुमुखी प्रतिभा है. उन्होंने कभी खुद को एक तरह के किरदार तक सीमित नहीं रखा. रोमांस, कॉमेडी, एक्शन, बायोपिक, फैमिली ड्रामा या फिर साइकोलॉजिकल थ्रिलर, हर जॉनर में उन्होंने शानदार अभिनय किया. यही वजह है कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनका सफर लगातार सफलता की नई कहानी लिखता जा रहा है. उन्होंने न सिर्फ भारतीय सिनेमा का नाम दुनिया में रोशन किया, बल्कि ये भी साबित किया कि मेहनत, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर कोई भी कलाकार वैश्विक पहचान बना सकता है. अगर आपने अभी तक प्रियंका चोपड़ा की ये शानदार फिल्में नहीं देखी हैं, तो उनके जन्मदिन से बेहतर मौका शायद ही कोई और हो. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और बाकी OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध ये फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि अभिनय की मिसाल हैं. देसी गर्ल से ग्लोबल आइकन बनने तक का उनका सफर इन फिल्मों में साफ दिखाई देता है. यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा आज भी करोड़ों दिलों की स्टार बनी हुई हैं. वैसे, लंबे समय के बाद प्रियंका बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं. वो जल्द ही एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ दिखाई देंगी. प्रियंका के चाहने वालों को इस बिग बजट मूवी का बेसब्री से इंतज़ार है.

इस Friday OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, सामंथा की वापसी से दिल छूने वाली लव स्टोरी तक; देखें ये 5 नई रिलीज

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?