Home मनोरंजन वीकेंड की बोरियत खत्म! Netflix से Prime Video तक इस हफ्ते OTT पर आ रही हैं ये 7 नई फिल्में और सीरीज

वीकेंड की बोरियत खत्म! Netflix से Prime Video तक इस हफ्ते OTT पर आ रही हैं ये 7 नई फिल्में और सीरीज

by Preeti Pal 4 September 2026, 4:58 PM IST (Updated 4 September 2026, 5:05 PM IST)
4 September 2026, 4:58 PM IST (Updated 4 September 2026, 5:05 PM IST)
वीकेंड की बोरियत खत्म! Netflix से Prime Video तक इस हफ्ते OTT पर आ रही हैं ये 7 नई फिल्में और सीरीज

New OTT Release: वीकेंड आ चुका है और अगर आपका सबसे बड़ा प्लान सोफे पर आराम से बैठकर कुछ नया देखने का है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और एप्पल टीवी जैसे प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. इस बार की लिस्ट में एक्शन, कॉमेडी, क्राइम, कोर्टरूम ड्रामा और हॉलीवुड एडवेंचर तक सब कुछ शामिल है. ऐसे में अगर आप भी हर वीकेंड की तरह स्क्रीन खोलकर 20 मिनट तक यही सोचते रहते हैं कि आखिर देखा क्या जाए, तो आपकी परेशानी खत्म हो सकती है. आप आपके लिए इस वीकेंड की नई OTT रिलीज की लिस्ट लेकर आए हैं.

द रनर

अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म ‘द रनर’ एक हाई-वोल्टेज थ्रिलर है. कहानी लंदन की वकील माया मार्टेन की है, जिसकी जिंदगी एक सुबह अचानक बदल जाती है. उसकी रोज की रनिंग तब खौफनाक मोड़ लेती है, जब उसे पता चलता है कि उसका बेटा किडनैप हो चुका है. इसके बाद एक कॉलर उसे लगातार दौड़ते रहने और अजीबोगरीब काम करने के लिए कहता है. हर नया ऑर्डर पहले से ज्यादा खतरनाक है. बेटे को बचाने के लिए आखिर एक मां कितनी दूर जा सकती है, यही फिल्म का सबसे बड़ा सवाल है.

द जेंटलमैन सीजन 2

नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘द जेंटलमैन’ दूसरे सीजन के साथ वापस आ चुकी है. एडी हॉर्निमन और सूसी ग्लास अब अपने सीक्रेट बिजनेस से आगे बढ़ चुके हैं. अब वो यूरोप में अपना बड़ा क्राइम एम्पायर खड़ा कर रहे हैं. लेकिन ताकत बढ़ती है तो दुश्मन भी बढ़ते हैं. नए सीजन में बड़ी फैमिली, खतरनाक इंटरनेशनल खिलाड़ी और पावर की लड़ाई कहानी को और ज्यादा पेचीदा बनाती है. क्राइम, स्टाइल और डार्क ह्यूमर पसंद करने वालों के लिए ये सीरीज बढ़िया रहेगी.

द कोर्ट

जियोहॉटस्टार की ‘द कोर्ट’ एक अलग तरह का कोर्टरूम ड्रामा लेकर आई है. कहानी याझिनी की है, जो एक टैलेंटेड यंग वकील है. वो शारीरिक चुनौती के बावजूद करियर में पहचान बनाना चाहती है. कहानी तब दिलचस्प हो जाती है, जब उसे अदालत में अपने ही पिता का सामना करना पड़ता है. उसके पिता खुद एक बड़े वकील हैं. एक तरफ रिश्ता और दूसरी तरफ कोर्टरूम की लड़ाई.

मेडे: कोल्ड वॉर

एप्पल टीवी की ‘मेडे’ लोगों को साल 1987 और कोल्ड वॉर के दौर में ले जाएगी. अमेरिकी नौसेना का पायलट ट्रॉय केली एक मिशन के बीच दुश्मन के इलाके में फंस जाता है. उसे रूस के जंगलों में एक एक्स KGB एजेंट निकोलाई उस्तीनोव बचाता है. दिलचस्प बात ये है कि वो एजेंट अमेरिकी पॉप कल्चर का दीवाना है. इसके बाद दोनों की जोड़ी दुश्मनों से बचने की कोशिश करती है. एक्शन और अनोखी दोस्ती का ये कॉम्बिनेशन फिल्म को अलग बनाता है.

भारत से दुनिया तक पहुंचेगी Hanuman Ansh, इस दिन फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज की तैयारी कर रहे हैं मेकर्स

गांधारी

नेटफ्लिक्स की ‘गांधारी’ इस हफ्ते की सबसे चर्चित एक्शन फिल्मों में शामिल है. तापसी पन्नू इसमें बानी नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं. उनकी जिंदगी अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में पूरी तरह बदल जाती है. मानव तस्करी के एक नेटवर्क से बेटी को बचाने के दौरान बानी अपनी आंखों की रोशनी खो देती है. लेकिन वो हार मानने वालों में से नहीं है. वो अपनी बेटी को ढूंढने के लिए मुश्किल ट्रेनिंग करती है. यह कहानी बदले, हिम्मत और एक मां के संघर्ष को दिखाती है.

स्टार वॉर्स: द मैंडलोरियन और ग्रोगु

जियोहॉटस्टार पर ‘स्टार वॉर्स: द मैंडलोरियन और ग्रोगु’ उन लोगों के लिए खास है, जिन्हें साइंस फिक्शन और बड़े विजुअल एडवेंचर पसंद हैं. एम्पायर के खत्म होने के बाद दिन जारिन और ग्रोगु एक नए और खतरनाक मिशन पर निकलते हैं. इस बार उन्हें जब्बा द हट के बेटे रोट्टा को समुद्री लुटेरों की दुनिया से बचाना है. रास्ते में खतरनाक जीव, जाल और दुश्मनों से भरे महल उनका इंतजार कर रहे हैं.

धमाल 4

अगर वीकेंड पर बिना दिमाग लगाए सिर्फ हंसना है, तो नेटफ्लिक्स पर ‘धमाल 4’ आ रही है. अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की गैंग एक बार फिर खजाने की तलाश में निकलती है. इस बार नक्शा टुकड़ों में बंट जाता है. वीकेंड पर आप घर बैठे इस फिल्म को भी देख सकते हैं.

OTT की गद्दी अब बड़े पर्दे पर, Mirzapur: The Movie में लौटे कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?