Home मनोरंजन OTT की गद्दी अब बड़े पर्दे पर, Mirzapur: The Movie में लौटे कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना

OTT की गद्दी अब बड़े पर्दे पर, Mirzapur: The Movie में लौटे कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना

by Preeti Pal 4 September 2026, 12:40 PM IST
4 September 2026, 12:40 PM IST
OTT की गद्दी अब बड़े पर्दे पर, Mirzapur: The Movie में लौटे कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना

Mirzapur: The Movie: ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने के बाद अब ‘मिर्जापुर’ की कहानी बड़े पर्दे पर पहुंच चुकी है. सत्ता, बदला, अपराध और दबंगई की इस दुनिया ने पिछले कुछ सालों में दर्शकों के बीच जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की है. अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के जरिए इसके सबसे चर्चित किरदार सिनेमाघरों में आ चुके हैं. फिल्म 4 सितंबर, 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. इसमें वही देसी अंदाज, पावर गेम और डार्क ह्यूमर देखने को मिलेगा, जिसने ‘मिर्जापुर’ को ओटीटी की सबसे फेमस फ्रेंचाइजी में शामिल किया.

सीरीज से अलग होगी कहानी

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर सबसे दिलचस्प बात ये है कि ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन की कहानी को ये आगे नहीं बढ़ाती. यानी अगर आप सोच रहे हैं कि फिल्म वहीं से शुरू होगी, जहां सीजन 3 खत्म हुआ था, तो आपको थोड़ा ट्विस्ट मिलने वाला है. फिल्म दर्शकों को साल 2018 की टाइमलाइन में वापस लेकर जाती है. पहले सीजन की कहानी के बीच के एक अनकहे चैप्टर को दिखाती है. इस बार कहानी के सेंटर में एक बार फिर मिर्जापुर की सबसे फेमस लड़ाई है और वो है, गद्दी पर कब्जा?

गुड्डू और मुन्ना की टक्कर

फिल्म में सत्ता की इस लड़ाई का बड़ा हिस्सा गुड्डू पंडित और मुन्ना त्रिपाठी की दुश्मनी है. पुरानी दुश्मनियां फिर सामने आएंगी, नए खतरे पैदा होंगे और मिर्जापुर के अपराध की दुनिया में ताकत हासिल करने की जंग और खतरनाक होती जाएगी. ट्रेलर और फिल्म की झलकियों में कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित यानी अली फजल और मुन्ना भैया के किरदार में दिव्येंदु की वापसी लोगों के लिए बड़ी बात है. खासतौर पर मुन्ना भैया का किरदार हमेशा से फ्रेंचाइजी के सबसे ज्यादा पॉपुलर कैरेक्टर्स में शामिल रहा है. फिल्म की कहानी में खून का हिसाब, सत्ता की भूख और नए दुश्मनों की एंट्री देखने को मिलेगी. यानी मिर्जापुर की दुनिया में भरोसा करना वैसे भी मुश्किल था, लेकिन इस बार कुर्सी की लड़ाई और भी ज्यादा पेचीदा होने वाली है.

Padmaavat के जौहर सीन पर फिर छिड़ी बहस, स्वरा भास्कर के सवालों पर फिल्म के राइटर का करारा जवाब

पुराने चेहरे, नए किरदार

फिल्म में ‘मिर्जापुर’ के कई पॉपुलर चेहरे बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे. पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में लौटेंगे. वहीं, अली फजल गुड्डू पंडित के किरदार में नजर आएंगे. दिव्येंदु फिर से मुन्ना त्रिपाठी के रोल में दिखाई देंगे. श्वेता त्रिपाठी शर्मा गोलू गुप्ता के रोल में और श्रिया पिलगांवकर स्वीटी गुप्ता के किरदार में नजर आएंगी. हालांकि, फिल्म में एक बड़ा कास्टिंग बदलाव भी दिखा है. बबलू पंडित का किरदार, जिसे वेब सीरीज में विक्रांत मैसी ने निभाया था, फिल्म में जितेंद्र कुमार निभा रहे हैं. इसके अलावा रवि किशन, मोहित मलिक और सोनल चौहान जैसे नए चेहरे भी फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल हैं. ट्रेलर में रवि किशन की एंट्री ने कहानी को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

रेगिस्तान तक पहुंची कहानी

सीरीज में दर्शकों ने मिर्जापुर और उसके आसपास की देसी दुनिया देखी थी, लेकिन फिल्म के ट्रेलर में कहानी का एक अलग विजुअल अंदाज भी नजर आता है. कुछ हिस्से रेगिस्तानी बैकड्रॉप में फिल्माए गए हैं, जिससे ये सवाल पैदा होता है कि आखिर मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई शहर के बॉर्डर से निकलकर कितनी दूर तक पहुंचने वाली है.

तीन घंटे से ज्यादा लंबी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से A सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म का रनटाइम भी खासा लंबा है. ये करीब 3 घंटे 17 मिनट और 19 सेकंड है. यानी दर्शकों को सिनेमाघर जाने से पहले सिर्फ मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई के लिए ही नहीं, बल्कि लंबे रनटाइम के लिए भी तैयार रहना होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि जिस कहानी ने छोटे पर्दे और मोबाइल स्क्रीन पर लोगों को बांधे रखा, क्या वही जादू सिनेमाघरों में भी चल पाएगा? लेकिन एक बात साफ है कि, कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया एक साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं, तो मिर्जापुर की गद्दी के लिए होने वाली ये लड़ाई दर्शकों के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगी.

भारत से दुनिया तक पहुंचेगी Hanuman Ansh, इस दिन फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज की तैयारी कर रहे हैं मेकर्स

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?