Sushmita Sen: साल 2022 का वो दौर तो आपको याद ही होगा, जब आईपीएल के एक्स कमिश्नर ललित मोदी ने बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा सुष्मिता सेन के साथ अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. उन तस्वीरों ने इंटरनेट पर ऐसा तूफान मचाया कि हर कोई हैरान रह गया. एक तरफ फैंस इस नई जोड़ी को देखकर चौंक गए थे. वहीं, इंटरनेट पर कई लोग एक्स मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड स्टार सुष्मिता सेन को निशाना बनाना शुरू कर दिया. लोगों ने उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ यानी पैसों के पीछे भागने वाली, तक कह डाला. अब सालों बाद, ललित मोदी ने इस पूरी कंट्रोवर्सी पर खुलकर बात की और अपने जवाब से ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है.

दुनिया में सबसे ज्यादा डायमंड
हाल ही में ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ को दिए एक इंटरव्यू में ललित मोदी ने अपनी एक्स-पार्टनर सुष्मिता सेन को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया. उन्होंने क्लियर कहा कि सुष्मिता को ‘गोल्ड डिगर’ कहना पूरी तरह से गलत और बकवास था. ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता एक बहुत खूबसूरत और अपने दम पर पहचान बनाने वाली अमीर महिला हैं. वो किसी के पैसों पर डिपेंड नहीं हैं. इसके अलावा ललित मोदी ने मजेदार अंदाज में कहा कि सुष्मिता के पास इतने हीरे हैं, जितने उन्होंने इस पूरी दुनिया में आज तक किसी भी इंसान के पास नहीं देखे. ललित ने बताया कि सुष्मिता को किसी से 1 रुपया भी लेना पसंद नहीं है. मैं तो बस एक ‘केप्ट बॉयफ्रेंड’ था.
जिस आवाज़ को दुनिया समझती रही लता मंगेशकर, वो थीं Suman Kalyanpur; आज भी सुपरहिट हैं उनके ये गाने
दिलचस्प किस्सा
ललित मोदी ने अपने रिलेशनशिप के दिनों को याद करते हुए एक बहुत ही दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि सुष्मिता को अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट बहुत प्यारी है. ललित ने कहा कि जब हम साथ घूमते थे, तो कई बार ऐसा होता था कि मुझे एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ता था. सारा बिल सुष्मिता खुद चुकाती थीं. उस वक्त मुझे लगता था कि मैं कोई अमीर बिजनेसमैन नहीं, बल्कि एक ‘केप्ट बॉयफ्रेंड’ हूं, जिसका पूरा खर्चा उसकी गर्लफ्रेंड उठा रही है. ललित मोदी ने आगे कहा कि अगर लोग सुष्मिता को गोल्ड डिगर कहते हैं, तो रीयल में मैं ‘डायमंड डिगर’ था. सुष्मिता खुद एक प्राइसलेस हीरा थीं.

लड़ाई और वायरल पोस्ट
इंटरव्यू में ललित मोदी ने उस फेमस सोशल मीडिया पोस्ट के पीछे की मजेदार कहानी भी बताई. उन्होंने हंसते हुए याद किया कि वो दोनों एक फ्लाइट में जा रहे थे. किसी बात पर उनकी बहस हो रही थी. सुष्मिता ने उनसे कहा था कि तुम ये तस्वीरें पोस्ट नहीं करोगे. बस फिर क्या था, ललित मोदी ने मजाक में हंसते हुए तुरंत पोस्ट का बटन दबा दिया. जब तक उनकी फ्लाइट लैंड हुई, तब तक ये खबर पूरी दुनिया में आग की तरह फैल चुकी थी. ललित ने बताया कि सुष्मिता इस बात से नाराज जरूर हुईं, लेकिन उन्होंने कभी भी उस पोस्ट को डिलीट करने के लिए नहीं कहा. ललित मोदी आज भी इस रिश्ते को एक खूबसूरत कहानी मानते हैं, जिसका उन्हें कोई पछतावा नहीं है.
IPL जीत के बाद वृंदावन पहुंचे Anushka Sharma-Virat Kohli, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद
