Home Top News निशाने पर बॉलीवुड : मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे श्रॉफ

निशाने पर बॉलीवुड : मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे श्रॉफ

by Sanjay Kumar Srivastava 18 October 2026, 8:24 PM IST (Updated 18 October 2026, 9:23 PM IST)
18 October 2026, 8:24 PM IST (Updated 18 October 2026, 9:23 PM IST)
निशाने पर बॉलीवुड : मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी, बाल-बाल बचे श्रॉफ

Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम अज्ञात लोगों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाईं, लेकिन वे बाल-बाल बच गए. वे सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना पश्चिमी उपनगर में जुहू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुष्पा पार्क के पास हुई. पुलिस इस घटना से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है. बताया जाता है कि श्राफ का ड्राइवर घायल हो गया है. एक्टर की कार पर करीब चार राउंड फायरिंग की गई है.

लारेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मदारी

अधिकारी ने कहा कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और गोलीबारी की इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई है. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने अभिनेता और उनके दोस्त पर गोली चलाई. अधिकारी ने बताया कि इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है. विशेष टीमें सुराग पाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं. मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. लारेंस बिश्नोई गैंग ने हमले का दावा किया है. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए. उधर, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. हमलावरों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा.

सलमान खान के घर के बाहर भी हुई थी फायरिंग

गैंग के सदस्य अनिल और हरमन संधु ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. घटना के संबंध में सीएम फडणनवीस ने पुलिस आयुक्त से बात की. फडणनवीस ने आयुक्त को हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया. पुलिस ने बताया कि इससे पहले 2024 में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के मुताबिक, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पर इस फायरिंग की घटना के बारे में लिखा था और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया था.

मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- घटना दुखद

पुलिस ने बताया कि रविवार को जब अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक मैदान से अपनी गाड़ी में निकल रहे थे, तो उनकी कार पर तीन से चार राउंड फायरिंग की गई. अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है. मुझे पूरा भरोसा है कि पुलिस जरूरी कार्रवाई करेगी और आरोपियों को गिरफ्तार करेगी. यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह का कहना है कि यह एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना है और खबरों के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

Ajay Devgn और Kajol के जुहू वाले बंगले पर चला BMC का बुलडोजर, जानें क्यों तोड़ा गया घर

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?