Home Top News रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइल से भीषण हमला, 1 की मौत और 16 गंभीर रूप से घायल

रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइल से भीषण हमला, 1 की मौत और 16 गंभीर रूप से घायल

by Sachin Kumar 19 July 2026, 2:25 PM IST (Updated 19 July 2026, 4:39 PM IST)
19 July 2026, 2:25 PM IST (Updated 19 July 2026, 4:39 PM IST)
1 killed 16 wounded Russian attack Kyiv

Russia-Ukraine War : रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके पास बैलिस्टिक मिसाइल से भीषण हमला किया है. इस हमले में कीव में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हमले रविवार की तड़के कई घंटों तक जारी रहे और इस दौरान राजधानी में धमाकों की आवाज गूंजती रहीं. यूक्रेनी वायु सेना के मुताबिक, रूस ने रात भर में पूरे यूक्रेन में 41 मिसाइलें और 125 ड्रोन से हमले किए गए हैं. वहीं, राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि ज्यादातर मिसाइलों ने राजधानी कीव को निशाना बनाया है.

कई रिहायशी इमारतों में लगी भीषण आग

रूसी हमलों में कीव और उसके आसपास के इलाकों में मौजूद रिहायशी इमारतों, वाहनों और वेयरहाउस में भीषण आग लग गई. साथ ही कई कारें और दूसरे वाहन हमलों की वजह से जलकर खाक हो गए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तबाही की तस्वीरें साझा करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने हमारी राजधानी पर विभिन्न तरह की करीब 40 मिसाइलें दागीं हैं और 120 ड्रोन से हमले किए हैं.

यूरोप दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू: मोल्दोवा, रोमानिया और मैसेडोनिया के साथ शुरू होगा रिश्तों का नया अध्याय

बचाव कर्मियों ने कई लोगों को बिल्डिंग से निकाला

यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस के मुताबिक, कीव पर हुए हमलों से शहर के पांच जिलों में भीषण आग लग गई. इसके कारण दफ्तरों और औद्योगिक इमारतों में आग लग गई. बचाव कर्मियों ने स्वियातोशिंस्की जिले में आग की चपेट में आए एक घर से चार लोगों को बचाकर बाहर निकाला गया और शेवचेंकिव्स्की जिले में भी उन्होंने तीन मंजिला इमारत से निवासियों को बचाया गया. एक गैर-रिहायशी इमारत में लगी आग पर भी काबू पा लिया गया है.

बीते कुछ हफ्तों में रूस ने किए भीषण हमले

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि कीव पर हुए हमले में यूक्रेनी सेना से जुड़ी जगहों को निशाना बनाया गया. इनमें फ्लेमिंगो ड्रोन और नेपच्यून गाइडेड मिसाइल के पार्ट्स बनाने वाले प्लांट और साथ ही एक पोस्टल टर्मिनल शामिल था. साथ ही दोहरे इस्तेमाल वाले सामान को रखने और ड्रोन, रोबोटिक सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर इक्विपमेंट को असेंबल करने के लिए किया जाता था. हाल ही के हफ्तों में रूस ने कीव पर कई भीषण हमले किए हैं. यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलों की कमी का सामना करना पड़ा है. ये मिसाइले रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने का सबसे असरदार जरिया है.

ईरानी हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिक, US का फूटा गुस्सा! तेहरान पर किया बमों की ‘बारिश’

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?