Home Top News पाकिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर दौड़े लोग, जानिए क्या थी तीव्रता?

पाकिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर दौड़े लोग, जानिए क्या थी तीव्रता?

by Rishi 5 May 2025, 5:19 PM IST (Updated 28 June 2026, 12:10 PM IST)
5 May 2025, 5:19 PM IST (Updated 28 June 2026, 12:10 PM IST)
Earthquake

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, क्योंकि यह यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर है.इस कारण यहाँ भूकंप बार-बार आते हैं.

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि ये भूकंप के झटके शाम को 04:05 बजे महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटकों के कारण लोगों डर से घरों से बाहर की तरफ दौडे़. बताया जा रहा है कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 रही. पाकिस्तान भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, क्योंकि यह यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर है.इस कारण यहाँ भूकंप बार-बार आते हैं. हाल के महीनों में पाकिस्तान में कई कम तीव्रता वाले भूकंप दर्ज किए गए हैं, जैसे:

30 अप्रैल 2025: 4.4 तीव्रता का भूकंप, जिसका केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र में 185 किमी की गहराई पर था.

12 अप्रैल 2025: 5.8 तीव्रता का भूकंप, जिसके झटके इस्लामाबाद और जम्मू-कश्मीर तक महसूस किए गए.

1 अप्रैल 2025: 4.3 तीव्रता का भूकंप, जिसका केंद्र बलूचिस्तान के उथल से 65 किमी दूर था.

अब इस आईलैंड पर आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल पर 7.0 की मापी गई तीव्रता

ये खबर अपडेट की जा रही है..

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?