Home Top News नेपाल में भीषण सड़क हादसा, भारतीय तीर्थ यात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिरी; 7 लोगों की मौत

नेपाल में भीषण सड़क हादसा, भारतीय तीर्थ यात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिरी; 7 लोगों की मौत

by Sachin Kumar
0 comment
Bus Indian pilgrims plunges down slope 7 killing Nepal

Nepal News : नेपाल में मनकामना मंदिर के दर्शन करके लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों के साथ बड़ा हादसा हो गया. यात्री जिस बस में सवार थे वह ढलान पर चल रही थी और अचानक फिसल गई.

Nepal News : नेपाल के गोरखा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. मनकामना मंदिर से दर्शन करके लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और करीब इतने ही लोग घायल भी हो गए. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, नगरपालिका मंदिर दर्शन कर लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी बस अचानक खाई में गिर गई. बस करीब 150 मीटर नीचे एक घाटी में जाकर गिरी.

मध्य नेपाल में हुआ हादसा

स्थानीय पुलिस हादसे को लेकर बताया कि भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस सड़क से उतरकर मध्य नेपाल में एक ढलान से नीचे गिर गई. इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और उतने ही करीब घायल बताए जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक यह घटना गोरख जिले के शहीद लखन ग्राहक नगरपालिका के कांतार में हुई है. साथ ही घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. बस का नेपाली ड्राइवर और उसका असिटेंट भी घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि घटना का पता लगने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

क्या है हादसे की वजह

गोरखा के DSP राज कुमार श्रेष्ठ के मुताबिक, बस एक ढलान वाली सड़क पर थी और तभी वह घुमाव लेते समय फिसल गई. इस दौरान ड्राइवर का बस नियंत्रण खो गया और बस सीधे खाई में गिर गई. हालांकि, अभी बस के नीचे गिरने के बारे में पता लगाया जा रहा है. गोरखा के मुख्य जिला अधिकारी तुलसी बहादुर श्रेष्ठ ने बताया कि बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे और वह मंदिर से दर्शन करने के बाद कहां पर जा रहे थे इसके बारे में विस्तार से पता नहीं चल पाया है.

जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख भरत बहादुर बीके ने बताया कि पीड़ितों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें- UP में ‘मिशन 2027’ के लिए सभी दलों को याद आए कांशीराम, बताया- शोषितों की सशक्त आवाज

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?