Home Latest News & Updates नेपाल फ्लैश फ्लड : गुजरात के 26 लोग मिसिंग, अमरेली के साधु सुरक्षित; 25 लोगों की तलाश जारी

नेपाल फ्लैश फ्लड : गुजरात के 26 लोग मिसिंग, अमरेली के साधु सुरक्षित; 25 लोगों की तलाश जारी

by Nikul Patel 31 August 2026, 5:53 PM IST (Updated 1 September 2026, 11:41 AM IST)
31 August 2026, 5:53 PM IST (Updated 1 September 2026, 11:41 AM IST)
Nepal flash flood 26 people Gujarat missing

Nepal Flash Floods : नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और फ्लैश फ्लड के बाद गुजरात से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है. नेपाल में फंसे और संपर्क से बाहर हुए गुजरात से जुड़े कुल 26 लोगों के मिसिंग/अनकॉन्टैक्टेबल होने की जानकारी सामने आई है. इस बीच राहत की खबर यह है कि 26 लोगों में से एक व्यक्ति से संपर्क स्थापित हो गया है और उनके सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है. गुजरात स्टेट कंट्रोल रूम की ओर से पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है.

लापता लोगों की तलाश के लिए नेपाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है. सरकार के साथ भी लगातार समन्वय किया जा रहा है. नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद गुजरात में स्टेट कंट्रोल रूम एक्टिव है. यहां से नेपाल में लापता लोगों की जानकारी जुटाने और उनके परिजनों तक अपडेट पहुंचाने का काम किया जा रहा है. जिसमें लापता लोगों से जुड़ी जानकारी, उनके आखिरी संपर्क और संभावित लोकेशन के आधार पर तलाश के प्रयासों की जानकारी ली जा रही है. प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है कि नेपाल में संपर्क से बाहर हुए लोगों से जल्द से जल्द संपर्क स्थापित हो सके.

बाढ़ की विभीषिका से तो बचे, लेकिन अब बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रहे नेपाल के हजारों नागरिक

अमरेली के साधु सुरक्षित

इस बीच सबसे बड़ी राहत की खबर अमरेली से जुड़े साधु को लेकर सामने आई है. स्टेट कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 अगस्त की शाम उनके सेवक ने उनसे संपर्क किया था. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह नेपाल के जनकपुर स्थित स्थानीय आश्रम में पूरी तरह सुरक्षित हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वह अपना मोबाइल फोन ज्यादातर समय बंद रखते हैं, जिसके कारण उनसे लगातार विशेष संपर्क करना संभव नहीं हो पा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, सीमा के पास से अयोध्या के लिए 9 सितंबर की ट्रेन बुक होने की जानकारी भी सामने आई है. उन्हें आने वाले दिनों में भारत लाए जाने की संभावना है.

बाकी 25 लोगों की तलाश जारी

26 लोगों में से एक व्यक्ति के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद अब प्रशासन का मुख्य फोकस बाकी 25 लोगों का पता लगाने पर है. इनमें गुजरात के अलग-अलग जिलों से जुड़े लोग शामिल हैं. रिपोर्ट में कई लोगों के नेपाल-तिब्बत बॉर्डर और कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़े होने की जानकारी दर्ज है. कुछ लोगों का आखिरी संपर्क भोटे कोशी नदी, रासुवागढ़ी-केरुंग बॉर्डर और तिमुरे क्षेत्र के आसपास बताया गया है.

गुजरात स्टेट कंट्रोल रूम की ओर से लापता लोगों को लेकर लगातार जानकारी जुटाई जा रही है. नेपाल में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और एजेंसियों के साथ संपर्क बनाए रखा गया है. साथ ही भारत सरकार के साथ भी लगातार संपर्क और समन्वय किया जा रहा है, ताकि नेपाल में संपर्क से बाहर हुए गुजरात से जुड़े लोगों की स्थिति की जानकारी जल्द मिल सके. प्रशासन की कोशिश है कि प्रत्येक व्यक्ति की लोकेशन और स्थिति का पता लगाया जाए तथा सुरक्षित लोगों को जल्द से जल्द भारत लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके.

नेपाल बाढ़ में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 270, दक्षिण कोरिया, जर्मनी और सिंगापुर समेत 30 देशों के लोग लापता

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?