Home Top News 7.8% की रफ्तार से दौड़ी इकोनॉमी, PM बोले- भारत फिर से खिल उठा; विपक्ष पर भी कसा तंज

7.8% की रफ्तार से दौड़ी इकोनॉमी, PM बोले- भारत फिर से खिल उठा; विपक्ष पर भी कसा तंज

by Sachin Kumar 31 August 2026, 6:44 PM IST (Updated 31 August 2026, 6:47 PM IST)
31 August 2026, 6:44 PM IST (Updated 31 August 2026, 6:47 PM IST)
India PM Modi 7.8 pc GDP growth

GDP Growth: भारत की वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही. इस शानदार आर्थिक प्रदर्शन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असाधारण उपलब्धि बताया है. उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि निंदा करने वाले बर्बाद हो गए और भारत फिर से खिल उठा है. पीएम मोदी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की 7.8 प्रतिशत की अनुकरणीय GDP वृद्धि एक शानदार उपलब्धि है.

विनाश करने वाले नष्ट हो गए : PM

तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे लोगों की सामूहिक ताकत ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच तेल की कीमतों के झटके हैं. साथ ही आपूर्ति श्रृंखला के मुद्दों के बावजूद भारत ने ऐसी वृद्धि हासिल की. प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘विनाश करने वाले नष्ट हो गए और भारत खिल उठा…एक बार फिर!’

‘मैंने डीएनए जांच कराई, मेरे अंदर भारतीय अंश…’, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बयान पर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?

7.8% की दर से बढ़ी अर्थव्यवस्था

भारतीय अर्थव्यवस्था अप्रैल-जून की तिमाही में उम्मीद से अधिक 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी है. खास बात यह है कि ईरान युद्ध और इसके कारण वैश्विक सप्लाई प्रभावित होने के बाद भी अर्थव्यवस्था में तेजी आई है. 2026-27 वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि पिछली तिमाही के 8.6 प्रतिशत धीमी हो गई, लेकिन जब संघर्ष शुरू हुआ और ऊर्जा बाजार बाधित हुआ तो यह उम्मीदों से काफी ऊपर रही.

NDA ने किए कई सुधार

वहीं, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि अर्थव्यवस्था के चुस्त प्रबंधन के साथ NDA सरकार द्वारा किए गए सुधारों के परिणाम सामने आ रहे हैं. अप्रैल-जून की तिमाही में वास्तविक जीडीपी की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही है. पहली तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि भारतीय रिजर्व बैंक के तिमाही के लिए 7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि अनुमान से काफी ऊपर है. सीतारमण ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि इस मजबूत प्रदर्शन का श्रेय भारत के लोगों और उनकी कड़ी मेहनत को जाता है. साथ ही अर्थव्यवस्था के प्रबंधन और NDA सरकार द्वारा किए गए सुधार परिणाम दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी नागरिकों के लिए आर्थिक अवसरों के विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी जीडीपी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में नाम मात्र जीडीपी में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है. साथ ही जीवीए में 8.2 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई.

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, राष्ट्रपति मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सदैव अटल’ पर दी श्रद्धांजलि

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?