Home Top News नेपाल में भारत पहुंचा रहा लगातार मदद, 1127 की मौत; किन नदियों से बाढ़ का सबसे ज्यादा खतरा?

नेपाल में भारत पहुंचा रहा लगातार मदद, 1127 की मौत; किन नदियों से बाढ़ का सबसे ज्यादा खतरा?

by Sachin Kumar 2 September 2026, 12:48 PM IST (Updated 2 September 2026, 12:50 PM IST)
2 September 2026, 12:48 PM IST (Updated 2 September 2026, 12:50 PM IST)
rivers of Nepal cross danger mark

Nepal Flood: नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. पहाड़ों पर बर्फ और चट्टानों के खिसकने से नदियों का रास्ता बाधित हो सकता है, जिससे निचले इलाकों में पानी का खतरा बढ़ सकता है. आपदा के सात के बाद 1,127 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से करीब 9 शव भारत में भी बरामद किए गए हैं. इसी बीच नेपाल के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश के बाद तीन प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है.

इन नदियों का पानी खतरे के निशान से ऊपर

मौसम विज्ञान विभाग के बाढ़ पूर्वानुमान डिवीजन के अनुसार, 3 सितंबर को सुबह 6 बजे तक सिंधुली जिले में सुन कोशी नदी, गोरखा में बुढ़ी गंडकी नदी और डडेलधुरा में महाकाली नदी का जलस्तर उम्मीद से काफी ऊपर था. साथ ही लमजुंग जिले में मार्स्यांग्दी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया. नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर आने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

लोगों से की सतर्क रहने की अपील

नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के अनुसार, कई नदियों में पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है. यही वजह है कि अथॉरिटी ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. इसके अलावा अधिकारियों ने नदी के किनारे पर रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने और पानी का स्तर बढ़ने से सुरक्षित स्थानों की पहचान करने की अपील की है. इन दिनों नेपाल में लगातार बारिश हो रही है और काठमांडू समेत देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है.

इस नदी से हुए सबसे ज्यादा शव बरामद

भोटोकोशी में बाढ़ आने के बाद से अब तक चितवन से सबसे ज्यादा 348 शव बरामद किए गए हैं. दूसरी ओर नेपाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. साथ ही लोगों को ढूंढकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है. प्रशासन भी लगातार अपील कर रहा है कि वह सुरक्षित स्थान की पहचान करें और तत्काल वहां पर शरण ले लें. भारत ने राहत सामग्री पहुंचाने के लिए पांचवीं उड़ाने भरी है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी एक एक्स पोस्ट में लिखा कि इन सभी विमान में 11 सदस्यीय विशेष रेस्क्यू टीम, अत्याधुनिक बचाव उपकरण और 5.5 टन आवश्यक दवाइयां भेजी गई हैं.

भारत पहुंचा रहा है राहत सामग्री

वहीं, इससे पहले भारत से चार उड़ान भर चुकी है. इनमें दवाइयां, खाद्य सामग्री, तिरपाल, कंबल, स्लीपिंग बैग, हाइजीन किट और अन्य सामग्री पहुंचाने का काम किया गया है. दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी नेपाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे हैं और इस दौरान उन्होंने जरूरत मंदों को राहत सामग्री वितरित की और पीड़ित परिवारों से मुलाकात भी की.

Nepal में आसमान से आफत, नदियां उफान पर; खतरे के निशान के पार पहुंचा जलस्तर

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?