Uttarakhand Crime: उत्तराखंड के ऋषिकेश से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर मारपीट और दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. ऋषिकेश थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी सुफियान के रूप में हुई है.
हरिद्वार से पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
SHO ने यह भी बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को मिली एक सूचना के अधिकार पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और टीम ने आरोपी को हरिद्वार के सिंहद्वार फ़्लाईओवर से गिरफ्तार कर लिया.
मोबाइल से मिले पीड़िता के वीडियो और फोटो
पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन मिला. इस फोन में दुष्कर्म के दौरान पीड़िता की तस्वीर और वीडियो थे. यशपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि होटल मैनेजमेंट ने नाबालिग पीड़िता को बिना पहचान-पत्र, वेरिफिकेशन या रजिस्ट्रार में एंट्री किए बिना होटल में आने दिया था. उन्होंने यह भी कहा कि घटना की जानकारी होने के बावजूद होटल मैनेजमेंट ने पुलिस को सूचित नहीं किया.
होटल मैनेजर को भी पुलिस ने दबोचा
वहीं, गिरफ्तारी होने के बाद आरोपी ने बताया कि जब पुलिस पीड़िता को होटल से बाहर की तरफ लेकर जा रही थी तब सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे. इसके अलावा SHO ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए होटल मैनेजर वैभव गुप्ता और ऑपरेटर राहुल अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है.
विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मामला
SHO ने कहा कि पूछताछ और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि ‘प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज’ (POCSO) एक्ट और ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.
SDM को पुलिस ने सौंपी रिपोर्ट
साथ ही पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सुफियान, गुप्ता और अग्रवाल शामिल हैं. उन्होंने आगे कहा कि होटल का लाइसेंस रद्द करने के लिए ऋषिकेश के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट को एक रिपोर्ट भी सौंपी गई है.
News Source: PTI
