RUSSIA-UKRAINE WAR: यूक्रेन ने शुक्रवार को रातभर रूस पर ड्रोन से भीषण बमबारी की. हमले में 8 रूसी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज़्यादा घायल हो गए. रूसी अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि रूस में रात भर हुए यूक्रेनी ड्रोन हमलों में आठ लोगों की मौत हो गई और 60 से ज़्यादा लोग घायल हो गए. कीव की सेनाएं रूस के अंदर एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और मिलिट्री ठिकानों पर लगातार हवाई हमले कर रही हैं.
दो बड़े गोदामों पर भी हमला
रात भर में यूक्रेनी ड्रोनों ने रूस के बड़े ऑनलाइन रिटेलर ‘वाइल्डबेरीज़’ (Wildberries) के दो बड़े गोदामों को निशाना बनाया. एक ताम्बोव इलाके के कोटोव्स्क शहर में (जो यूक्रेन की सीमा से लगभग 360 किमी दूर है) और दूसरा मॉस्को से लगभग 50 किमी पूर्व में इलेक्ट्रोस्टल शहर में. दोनों जगहों पर आग लग गई. रूसी ऑनलाइन आउटलेट्स द्वारा जारी तस्वीरों और फुटेज में इलेक्ट्रोस्टल फैसिलिटी में आग की लपटें और ऊपर उठता हुआ धुएं का गुबार दिखाई दिया. मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव ने बताया कि इलेक्ट्रोस्टल के ठीक उत्तर में स्थित नोगिंस्क शहर में एक यूक्रेनी ड्रोन ने तेल डिपो को भी निशाना बनाया, जिससे आग लग गई. आग के कारण पास के एक मैटरनिटी हॉस्पिटल और एक रिहायशी इमारत को खाली कराना पड़ा.
मॉस्को में 36 लोग घायल
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि यूक्रेन के लंबी दूरी के हमलों ने मॉस्को और ताम्बोव क्षेत्रों में दो महत्वपूर्ण लॉजिस्टिकल सुविधाओं को निशाना बनाया. उन्होंने लिखा कि रूस इसका इस्तेमाल ड्रोन और नेविगेशन उपकरण बनाने के लिए करता था. उन्होंने कहा कि एक तेल सुविधा केंद्र को भी निशाना बनाया गया. ताम्बोव क्षेत्र के गवर्नर येवगेनी पेरविशोव ने बताया कि कोटोव्स्क के वेयरहाउस में नाइट शिफ्ट में काम करने वाले सात लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए. वोरोब्योव ने कहा कि मॉस्को क्षेत्र में कुल 37 लोग घायल हुए, जिनमें से एक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई.
ड्रोन गिरने से स्कूल में लगी आग
वोरोब्योव ने बताया कि इलेक्ट्रोस्तल में ड्रोन का मलबा एक किंडरगार्टन की इमारत पर भी गिरा, जिससे आग लग गई थी. व्लादिमीर के गवर्नर अलेक्जेंडर अवदेयेव ने बताया कि मॉस्को से लगभग 180 किलोमीटर पूर्व में स्थित व्लादिमीर शहर में एक यूक्रेनी ड्रोन रिहायशी इमारत से टकराया, जिससे कुछ देर के लिए आग लग गई. उन्होंने कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी स्पेशल ऑपरेशन्स ने आज़ोव सागर और कब्ज़े वाले इलाकों में भी लक्ष्यों पर हमले किए. रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी एयर डिफेंस ने रात भर में 19 रूसी क्षेत्रों के साथ-साथ अवैध रूप से कब्ज़े में लिए गए क्रीमिया, आज़ोव सागर और काला सागर के ऊपर 379 यूक्रेनी ड्रोनों को रोका.
20 से ज्यादा युद्धपोत और सैंकड़ों एयरक्राफ्ट, US ने ईरान के तटों और बंदरगाहों पर लगाई नाकाबंदी
News Source: PTI
