Home Top News अमेरिका में गोलीबारी से दहला स्कूल: 16 वर्षीय शूटर ने शिक्षक और 3 छात्रों को भूना, हमलावर भी ढेर

अमेरिका में गोलीबारी से दहला स्कूल: 16 वर्षीय शूटर ने शिक्षक और 3 छात्रों को भूना, हमलावर भी ढेर

by Sanjay Kumar Srivastava 16 October 2026, 2:14 PM IST
16 October 2026, 2:14 PM IST
अमेरिका में गोलीबारी से दहला स्कूल: 16 वर्षीय शूटर ने शिक्षक और 3 छात्रों को भूना, जांबाज राहगीर ने हमलावर को किया ढेर

School Shooting: अमेरिका के ओरेगन शहर के एक प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी में तीन छात्रों और एक अध्यापक की मौत हो गई. इसके बाद मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने हमलावर को भी गोली मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई. ओरेगन के बेंड में गुरुवार को एक 16 साल के लड़के ने बंद दरवाज़ों को गोली मारकर तोड़ा और एक एलिमेंट्री स्कूल में घुस गया. उसने गोली मारकर तीन छात्रों और एक टीचर की जान ले ली. अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने उसका पीछा किया और उसे गोली मार दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई. बेंड पुलिस चीफ माइक क्रांट्ज़ ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों बाद हमलावर को स्कूल के अंदर मृत पाया गया.

5, 8 और 11 साल थी मारे गए तीन बच्चों की उम्र

उन्होंने बताया कि मारे गए तीन बच्चों की उम्र 5, 8 और 11 साल थी. 7 साल का एक बच्चा और 54 साल की एक टीचर घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. क्रांट्ज़ ने बताया कि दोपहर 1 बजे से ठीक पहले 911 पर पहली कॉल आई. यह कॉल ‘सिल्वर रेल एलिमेंट्री’ स्कूल के बाहर एक गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने की थी, जिसने बताया कि किसी ने बंदूक से उस पर गोली चलाई है. पुलिस प्रवक्ता शीला मिलर ने बताया कि इसके बाद स्कूल के अंदर से भी 911 पर कई कॉल आईं और कुछ ही मिनटों में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने बताया कि हमलावर, जो बेंड का ही रहने वाला था, पुलिस के पहुंचने के कुछ ही देर बाद स्कूल के अंदर गोली लगने से ढेर हो गया.

किंडरगार्टन से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चे थे पढ़ते

पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी यह नहीं पता है कि हमलावर स्कूल में किसी को जानता था या वह कभी यहां पढ़ता था. बच्चों को बस से पास के एक चर्च में ले जाया गया, जिसे परिवारों के लिए मिलन केंद्र बनाया गया था. माता-पिता ने अपने बच्चों को गले लगाया. ओरेगन शिक्षा विभाग के अनुसार, बेंड का यह स्कूल, जो पोर्टलैंड से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है, पिछले साल तक 459 छात्र नामांकित थे. इस स्कूल में किंडरगार्टन से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं.

घटना के बाद सभी 32 स्कूल बंद

पिछले तीन दशकों में इस शहर की आबादी काफी बढ़ गई है. यह माउंट बैचलॉर के पास स्थित है और पर्यटन तथा आउटडोर मनोरंजन का एक प्रमुख केंद्र भी है. बेंड-ला पाइन जिले के सभी 32 स्कूलों में शुक्रवार को कक्षाएं, खेल और अन्य गतिविधियां रद्द कर दी गईं. इस साल अमेरिका में हुई यह 28वीं सामूहिक हत्या की घटना थी. एक कानून प्रवर्तन अधिकारी के अनुसार, हमलावर ने एक ‘पंप-एक्शन शॉटगन’ का इस्तेमाल किया था. ओरेगन की गवर्नर टीना कोटेक ने उस आम नागरिक को धन्यवाद दिया जिसने हमलावर का पीछा किया था. उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी संवेदनाएं आपके साथ भी हैं.

पाकिस्तान में भीषण हादसा : पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों सहित 29 की मौत, 40 घायल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?